{"_id":"3079be9e17b7c9974827e3d638d610fc","slug":"portable-scanners-read-brains-on-the-go-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टेबल ब्रेन स्कैनर: दिमाग स्कैन करके बता देगा पूरा हाल","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
पोर्टेबल ब्रेन स्कैनर: दिमाग स्कैन करके बता देगा पूरा हाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Jul 2015 02:47 PM IST
विज्ञापन
पश्चिमी वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा पोर्टेबल ब्रेन स्कैनर तैयार किया है, जो दिमाग को स्कैन करके आपके पूरे दिन का हाल बता देगा।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट प्रमुख न्यूरोसाइंटिस्ट जूली ब्रिफकेज्यानसकी लुईस के मुताबिक यह पोर्टेबल पीईटी स्कैनर पारंपरिक स्कैनर की तुलना में बेहद हल्का है और इसे हेलमेट की तरह सिर पर पहना जा सकता है।
विज्ञापन
खेलते समय, चैट करते समय इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। यह डिवाइस सिर के नजदीक होती है और रेडियो एक्टिव ट्रैकर केमिकल की मदद से यह दिमाग को स्कैन करती है।
विज्ञापन
दिमाग से जुड़ी बीमारियों पर अध्ययन करने के लिए इसे एक बेहतर तकनीक माना जा रहा है। इस स्कैनर की मदद से भविष्य में पागलपन, स्ट्रोक, दिमागी चोट या अवसाद जैसी बीमारियों को समझने में मदद मिलेगी।