फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   police custdy

पुलिस सुरक्षा के बीच परिजनों के साथ पहुंची बहनों ने दी परीक्षा

Wed, 03 Dec 2014 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 03 Dec 2014 02:49 AM IST
विज्ञापन
थाना खुर्द गांव की दोनों बहनों पूजा व आरती मंगलवार को राजकीय महिला महाविद्यालय (आईसी कॉलेज) में बीसीए 5वें सेमेस्टर की परीक्षा देने पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस सुरक्षा के बीच छात्राओं ने परीक्षा दी। छात्राओं के साथ उनके परिजन भी आए थे।

दोनों बहनें शांति से परीक्षा दे पाएं, इसके लिए प्राचार्या ने अनुशासन कमेटी में ज्यादा लेक्चरर की ड्यूटी लगाई। पुलिस को भी सूचना दी गई। परीक्षा खत्म होने तक पीसीआर कैंपस में ही मौजूद रही। दोपहर 12:30 बजे परीक्षा खत्म होने के बाद ही दोनों बहनें हिसार में हिंदू महासभा के समारोह में सम्मानित होने के लिए रवाना हुई। वहीं, जाट कॉलेज और पंडित नेकीराम कॉलेज के प्राचार्यों का कहना है वे तीनों लड़कें उनके कॉलेज के नहीं है।
15 मिनट पहले पहुंची छात्राएं
आईसी कॉलेज में बीसीए फाइनल ईयर के 5वें सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को हुई। परीक्षा सुबह 9:30 बजे होनी थी, लेकिन छात्राएं 15 मिनट पहले ही कॉलेज में पहुंच गईं। पूजा व आरती अपने पिता और जीजा के साथ महाविद्यालय में पहुंची। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले वे प्राचार्या डॉ. लक्ष्मी बेनीवाल दलाल के कक्ष में पहुंची और उनका आशीर्वाद लिया। प्राचार्या ने भी दोनों बहनों को उनके साहस की दाद देते हुए बधाई दी। दोपहर 12:30 बजे, परीक्षा समाप्ति के बाद प्राचार्या ने दोनों बहनों से पूछा कि परीक्षा कैसे हुई तो उन्होंने कहा कि वे दो-तीन दिन से ज्यादा व्यस्त हैं, लेकिन पेपर बहुत अच्छा हुआ। वे तो शुरू से ही पढ़ाई कर रही थी, तो ज्यादा दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन


आरोपी युवक हमारे कॉलेज के छात्र नहीं
अब तक तीनों आरोपी लड़कों कुलदीप, मोहित और दीपक को जाट कॉलेज और पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय का छात्र बताया जा रहा था। दोनों कॉलेज के प्राचार्यों का कहना है कि वे उनके कॉलेज के स्टूडेंट नहीं हैं। जाट कॉलेेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार मलिक और नेकीराम कॉलेज के प्राचार्य शमशेर सिंह अहलावत ने बताया कि उन्होंने अपने कॉलेज के रिकॉर्ड की जांच की है। वे लड़के उनके कॉलेज के छात्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...।
महिलाओं के लड़कों के पक्ष में आने को लेकर मेरे पास कुछ भी लिखित में नहीं आया है। ऐसे में अभी कुछ नहीं कह सकता।
शशांक आनंद, एसपी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed