फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   police charas caught wiht man

पुलिस को देख चरस को थैला फेंक आरोपी फरार

Sat, 01 Nov 2014 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Sat, 01 Nov 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
सीआईए-1 की टीम ने डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद की है, हालांकि टीम को देखकर आरोपी थैला फेंक कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने इंद्रा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीआईए-1 की टीम में शामिल एएसआई रामफल, एचसी धर्मबीर और कांस्टेबल संदीप शुक्रवार सुबह करीब सवा छह बजे किसी अपराधी की तलाश में गश्त पर बांगड़ सिनेमा रोड पर मौजूद थे।


तभी एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आते नजर आया, लेकिन जैसे ही उस व्यक्ति ने टीम के सदस्यों को देखा तो वह थैला फेंक कर भाग गया। थैले में पड़े सामान की जांच की तो उसमें करीब डेढ़ किग्रा चरस बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। सीआईए टीम ने इस मामले में इंद्रा कॉलोनी निवासी धर्मबीर के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -मनोज वर्मा सीआईए-1 प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed