{"_id":"1c84d5307fac6f881c564e974de21aff","slug":"pm-whats-up-update-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के संबोधन कार्यक्रम को वॉट्स एप पर करना होगा अपडेट","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
पीएम के संबोधन कार्यक्रम को वॉट्स एप पर करना होगा अपडेट
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Wed, 03 Sep 2014 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस के दिन जिले के 741 निजी और सरकारी स्कूलों में पीएम के संबोधन की रिपोर्ट अब प्राचार्यों को वॉट्स एप द्वारा शिक्षा निदेशालय को ऑन द स्पॉट भेजनी होगी।
स्कूलाें के मुखियाओं व संचालकों को शिक्षा निदेशालय के 089688-79944 नंबर पर शिक्षक पर्व का अपडेट भेजना होगा। मंगलवार को बीआरसी कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी विरेंद्र मलिक और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी आदर्श राजन ने रोहतक ब्लॉक के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के हेड व प्राचार्यों की मीटिंग ली।
इसमें मुखियाओं और प्राचार्यों को आदेश दिए कि वह अपने स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों में भी संबोधन कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों को सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
शिक्षाधिकारियों ने आदेश दिए कि चार सितंबर को जिला और खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ एबीआरसी और कलस्टर हेड स्कूलों में जाकर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मॉनिटरिंग करेंगे। पांच सितंबर को सरकारी स्कूलों के सीनियर अध्यापक व लेक्चरर नोडल ऑफिसर की ड्यूटी के तहत स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।
बॉक्स
दो स्कूल में शिफ्ट होंगे चार स्कूल के बच्चेे
रोहतक ब्लॉक में जो स्कूल दो शिफ्ट में चल रहे है और कम संख्या है, उनका सामंजस्य किया गया है। एक ओर राजकीय प्राइमरी विद्यालय हरिया गेट और भराण के विद्यार्थियों को गौड़ ब्राह्मण पब्लिक स्कूल के हॉल में बैठाकर पीएम का संबोधन सुनवाने की व्यवस्था की गई है। दूसरी ओर राजकीय प्राइमरी विद्यालय कायस्थान के हॉल में ब्राह्मण मंडी के विद्यार्थियों को बिठाने की व्यवस्था की गई है।
‘पहले से ही जुटा लें संसाधन’
कलानौर। मंगलवार को बीईओ कार्यालय में सभी निजी स्कूलों के संचालको की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी संतोष चौधरी ने पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन प्रधानमंत्री द्वारा विधार्थियों को दिये जाने वाले संबोधन के बारे में उचित तैयारियां करने के निर्देश दिए।
वहीं, मौलिक शिक्षा अधिकारी पुष्पलता ने बताया कि इस मामले में वह कोई कोताही सहन नहीं करेंगे। पांच सिंतबर से पूर्व स्कूल संचालक पीएम का संबोधन सुनवाने के लिए जरूरी संसाधन जुटा ले। इसके अतिरिक्त वाद विवाद, निबंध लेखन, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं की भी तैयारी करें। साथ ही, बच्चों को उनके मनपसंद भोजन खिलाए जाने से संबंधित मेन्यू भी तैयार कर लें।
वर्जन
लापरवाही बर्दाश्त नहीं
शिक्षक दिवस के दिन देश के हर स्कूल में विद्यार्थियों को पीएम का संबोधन सुनाए जाने के मामले में विभाग के पास निदेशालय से लिखित में आदेश है, तो ऐसे में इन आदेशों की पालना भी बहुत जरूरी है। इस मामले में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
-सुनीता पंवार, डिप्टी डीईओ, जिला शिक्षा विभाग रोहतक।