{"_id":"fcc876a796164f34ef70776669817013","slug":"picattoo-transforms-instagram-photos-into-temporary-tattoos-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक और वॉट्सऐप के अलावा सेल्फी का नया इस्तेमाल","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
फेसबुक और वॉट्सऐप के अलावा सेल्फी का नया इस्तेमाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Feb 2015 08:32 AM IST
विज्ञापन
यदि आपका मन सेल्फी को फेसबुक, वॉट्सऐप या फिर ट्विटर पर पोस्ट करते-करते नहीं भरा, तो अब आप इसे टैटू बनाकर शरीर पर कहीं भी प्रिंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, फोटोग्राफी प्रोडक्ट कंपनी इंक 361 ने एक ऐसी नई सर्विस लॉन्च की है, जिसके तहत आप अपनी पसंदीदा सेल्फी को शरीर पर कहीं भी छपवा सकते हैं।
'पिकैटू' सर्विस के जरिए इंस्टाग्राम तसवीरों को टेम्पररी इंक में बदला जा सकता है। नीदरलैंड की यह सर्विस दुनिया भर में अपनी 'इंस्टा-टैट्स' नाम की इस सेवा को मुफ्त में उपलब्ध करवा रही है। पिकैटू आपके पसंदीदा इंस्टाग्राम तसवीरों को सेलेक्ट कर इसे पर्सनलाइज्ड टेम्परेरी टैटू में तब्दील कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे आप जहां चाहें शरीर पर चिपका लें। यह टेम्परेरी टैटू सात दिनों तक बना रहेगा। इसे स्क्रब भी नहीं करना होगा। पिकैटू आपके पसंदीदा 12 इंस्टाग्राम फोटो से 12 टेम्परेरी टैटू बनाने की सुविधा देता है।