{"_id":"c5f95496974c62e1d6f0f16857669628","slug":"pgi-operation-theater-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को पीजीआई के ऑपरेशन थियेटर में घुसा युवक, तोड़फोड़","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
रात को पीजीआई के ऑपरेशन थियेटर में घुसा युवक, तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Sun, 26 Oct 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए शुक्रवार रात को एक युवक आपरेशन थियेटर में घुस गया और जमकर तोड़फोड़ की।
ओटी में नर्सों के लॉकर तक तोड़ दिए और सारा सामान इधर-उधर फेंक दिया।
युवक के घुसने और तोड़फोड़ से ऑपरेशन थियेटर संक्रमित हो गया और शनिवार सुबह काफी देर तक ऑपरेशन नहीं हो पाए।
पीजीआई सिक्योरिटी को घटना की भनक तक नहीं लगी। शनिवार सुबह ओटी खुला तो सामान बिखरा देख हड़कंप मच गया।
पुलिस ने सिक्योरिटी अधिकारी के बयान पर वहीं के एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना पीजीआई की पुरानी बिल्डिंग के वार्ड 12 के ऊपर पहली मंजिल पर बने ओटी की है। जहां ऑपरेशन थियेटर है, वहां हमेशा पीजीआई का नियमित सिक्योरिटी स्टाफ ड्यूटी पर रहता है। शुक्रवार रात को भी स्टाफ ड्यूटी पर था, लेकिन किसी को भनक नहीं लगी।
पीजीआई कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज
पीजीआई के सिक्योरिटी विभाग की ओर से वहीं के एक कर्मचारी विकास के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। थाना पीजीआई प्रभारी एमआई खान ने बताया कि पीजीआई प्रबंधन की ओर से नामजद मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि चोर पांच टूटियां चोरी कर ले गया है। वह अभी फरार चल रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
पहले भी हो चुकी है चोरी और तोड़फोड़
पीजीआई के सुरक्षा अधिकारी बादाम सिंह ने बताया कि जिस तरह से ऑपरेशन थियेटर में तोड़फोड़ और अफरातफरी मचाई गई है, इसी तरह पहले भी वारदात हो चुकी है। उस समय पीजीआई के ही एक कर्मचारी विकास को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। उसी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दावा करते हुए कहा कि आरोपी पीछे से खिड़की तोड़कर घुसा है।
विज्ञापन
दो दिन पहले ही धमकाया था विकास को
पीजीआई सूत्रों का कहना है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विकास नशे का आदि है। दो दिन पहले भी पीजीआई प्रबंधन की ओर से विकास को धमकाया गया था। इसी धमकी के बाद उसने काम को ठप करने के लिए ऑपरेशन थियेटर में वारदात को अंजाम दिया है।