फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   pgi doctor strike

पीजीआई में चिकित्सकों की हड़ताल खत्म, आज से करेंगे उपचार

Fri, 26 Sep 2014 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Fri, 26 Sep 2014 02:36 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआई में छह दिनों से जारी चिकित्सकाें की हड़ताल बृहस्पतिवार को नाटकीय घटनाक्रम के साथ खत्म हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से सभी रेजीडेंट डॉक्टर ड्यूटी पर लौटेंगे और इलाज के अभाव में कराह रहे मरीजों की जांच करेंगे। मृतका अंकिता के पिता आनंद को परिजनों ने उपायुक्त कैंप कार्यालय में पेश किया।

वहां से उसे अधिकारियों और परिजनों की मौजूदगी में पीजीआई थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने चिकित्सकों से मारपीट के आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हड़ताल के सातवें दिन बृहस्पतिवार सुबह ही हड़ताली रेजीडेंट डॉक्टर विजय पार्क में पहुंच गए। कुर्सियां और टेबल लगा पैरेलल ओपीडी शुरू कर दी। हड़तालियों को मनाने सबसे पहले डॉ. ध्रुव चौधरी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके बाद डॉ. हरप्रीत सिंह और बाद में एचएसएमटीए अध्यक्ष डॉ. रोहतास कुमार यादव। काफी देर तक मान मनौव्वल के बाद डॉक्टरों को बातचीत के लिए एलटी-1 में बुलाया गया।

डॉ. यादव ने उन्हें बताया कि उनकी हड़ताल के मद्देनजर डीसी डॉ. अमित अग्रवाल, एसपी सौरभ सिंह, हेल्थ विवि के वीसी डॉ. एस. एस. सांगवान, प्रो वीसी डॉ. वी. के. जैन और निदेशक डॉ. चांद सिंह ढुल उनसे बातचीत के लिए मौजूद होंगे।
डॉक्टर आपस में ही उलझे
बातचीत के न्यौते का कुछ चिकित्सकों ने विरोध किया और हड़ताल को जारी रखने की बात कही। कुछ और चिकित्सकों ने उनका समर्थन किया। इससे कई बार हड़ताली चिकित्सक आपस में ही उलझ गए। कुछ अड़ रहे कि आरोपी की गिरफ्तारी तक वे हड़ताल जारी रखेंगे तो कुछ ने कहा कि पीजीआई और हेल्थ विवि प्रबंधन के साथ साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी आ रहे हैं। उनकी बात सुनने में कोई बुराई नहीं है। फैसला आपस में बैठकर लिया जा सकता है। काफी देर तक हुई बहसबाजी और गर्मागर्मी के बीच एचसीएमएस एसोसिएशन के डॉ. संदीप, डॉ. बिश्नोई ने मामले को शांत किया। बाद में आरडीए उपप्रधान डॉ. सुहास ने घोषणा की कि वे सभी एलटी-1 में बात करने जा रहे हैं।
डेढ़ घंटे चली बैठक
हड़ताली डाक्टरों दोपहर ढाई बजे एलटी-1 पहुंच गए। तीन बजे डीसी और एसपी पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुना। डाक्टरों ने अपनी सात मांगों का जिक्र किया। डेढ़ घंटे चली बैठक के बाद जिला प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
ये मिले आश्वासन
सूत्रों के अनुसार डीसी डॉ. अमित कुमार अग्रवाल की ओर से हड़ताली डाक्टरों को आश्वासन दिया गया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही अदालत में भी प्रशासन की ओर से पूरा प्रयास किया जाएगा कि आरोपियों को सख्त सजा मिले। ये भी आश्वस्त किया कि पीजीआई में डॉक्टरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। कहा, आचार संहिता का भी कोई असर नहीं आने दिया जाएगा। सीसीटीवी लगाने के लिए प्रशासन की ओर से जो मदद की जा सकेगी, वह जरूर होगी। सुरक्षा के लिए इमरजेंसी के बाहर पुलिस भी तैनात की जाएगी। पीजीआई प्रबंधन की ओर से भी आश्वासन दिया गया कि डॉक्टरों की ओर से पहले की गई शिकायतों को भी उठाया जाएगा। डॉक्टरों की मांग पर हड़ताल पर लगाई गई गैर हाजिरी को भी हाजिरी में बदलने की मांग की जाएगी।

हड़ताली डॉक्टर्स ने बैठक कर लिया फैसला
प्रशासनिक अधिकारियों के वहां से जाने के बाद हड़ताली डॉक्टर्स ने अलग से बैठक की। आधा घंटा मंथन के बाद उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया और हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही उन्होंने प्रबंधन से अपील की कि वे शुक्रवार सुबह 9 बजे से ही ड्यूटी पर पहुंचेंगे। इसे भी प्रशासन ने मान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed