{"_id":"b005f9d4a059b4025c8b97fec6505ff5","slug":"peramalitry-force-in-edlction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील केंद्रों पर तैनात होगी पैरामिलिट्री फोर्स ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
संवेदनशील केंद्रों पर तैनात होगी पैरामिलिट्री फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Fri, 03 Oct 2014 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त दोनों सामान्य पर्यवेक्षकों डीएन गुप्ता व मयूर महेश्वरी ने कहा है कि उनका यह पूरा प्रयास रहेगा कि संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया जाए। दोनों पर्यवेक्षक चारों विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विकास सदन के कांफ्रेंस हाल में आयोजित बैठक में गुप्ता और महेश्वरी ने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए मतदान केन्द्रों पर वेब कास्टिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग, माइक्रो ऑब्जर्वर व केन्द्रीय बल आदि को तैनात किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची उन्हें उपलब्ध करवाएं। उन्होंने साथ ही चिंता सूची भी उपलब्ध करवाने को कहा ताकि इस सूची के आधार पर चुनाव को लेकर उनके मन में जो भी भय अथवा डर है उसे दूर किया जा सके।
737 कुल मतदान केंद्र, 226 संवेदनशील
जिले में 737 मतदान केंद्रों में से 226 केंद्रों में गड़बड़ी की आशंका प्रशासन मानकर चल रहा है। इनमें 120 अतिसंवेदनशील और 106 संवेदनशील केंद्र घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
कुछ शिकायतें मिली हैं, कार्रवाई जारी
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की लिखित शिकायत देने की अपील करते हुए गुप्ता व महेश्वरी ने कहा कि अगर उम्मीदवारों को जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार की स्वीकृतियां देने के मामले में भेदभाव नजर आता है। वे इसकी शिकायत अवश्य करें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राजनीतिक दलों द्वारा की जाने वाली शिकायत पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। उन्हें कुछेक शिकायतें मिली है जिन पर कार्रवाई की जा रही है।
शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी
मतदाता टोल फ्री नबर-1800-180-7355 और नियंत्रण कक्ष के नंबर-01262-245061 पर शिकायत कर सकते हैं। दोनों पर्यवेक्षकों ने कहा कि स्थानीय सिंचाई विश्राम गृह के कांफ्रेंस हाल में रोजाना सायं 4 से 5 बजे तक कोई भी व्यक्ति उनसे मुलाकात कर सकता है। गढ़ी-सांपला-किलोई व रोहतक हलके से संबंधित शिकायत पर्यवेक्षक डीएन गुप्ता से उनके मोबाइल नंबर 94683-95082 पर तथा महम व कलानौर हलके से संबंधित शिकायत पर्यवेक्षक मयूर महेश्वरी के मोबाइल नबर 94168-51936 पर की जा सकती है। इसके अलावा दूरभाष नंबर 01262-251013 और 01262-251014 पर भी पर्यवेक्षकों से संपर्क किया जा सकता है।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, आदर्श आचार संहिता के नोडल अधिकारी एवं हुडा के प्रशासक पंकज, डीआईजी सौरभ सिंह, एडीसी एवं रिटर्निंग अधिकारी आरसी बिधान, एसडीएम रोहतक एवं रिटर्निंग अधिकारी दलबीर सिंह फौगाट, हुडा के संपदा अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी अमित गुलिया, एसडीएम एवं उप जिला निर्वाचक अधिकारी रविंद्र यादव, डीएसपी सिटी रोहतक करण गोयल, डीएसपी रोहतक अनिल कुमार, डीएसपी कानून व्यवस्था यशपाल सिंह, एटीपी केके वार्ष्णेय, महम के तहसीलदार एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार व तहसीलदार चुनाव जेसी मेहता उपस्थित रहे।