{"_id":"e0ffd2700f34592686d7d30230cba49a","slug":"people-who-are-suffering-from-the-heat-from-disaster-relief-to-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से बेहाल हुए लोग, संडे को आफत से राहत नहीं","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
गर्मी से बेहाल हुए लोग, संडे को आफत से राहत नहीं
Sonipat
Updated Sun, 08 Jun 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में चिलचिलाती धूप से शनिवार को भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। पारा पहले की तुलना में बढ़कर 46.7 डिग्री रहा। हवा की गति 23 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से रही। जिससे गर्म हवा के झोंकों और लू के थपेड़ों ने आम जन को बेहाल कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो रविवार को गर्मी इससे भी ज्यादा तपाने वाली है।
क्षेत्र में शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 46.7 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि साथ लगते दिल्ली में तापमान 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 47.1 डिग्री पर दर्ज किया गया। धूप से तप रही दिल्ली का असर सोनीपत में भी दिखा। सुबह से ही यहां पारा चढ़ना शुरू हो गया था और दोपहर को तापमान शुक्रवार के 46.5 डिग्री की तुलना में 46.7 डिग्री दर्ज किया गया। काम के लिए घरों से बाहर निकले लोगों को लू के जबरदस्त थपेड़ों का सामना करना पड़ा। किसी ने मुंह बांधकर तो, किसी ने छाता ओढ़कर गर्मी से बचाव का प्रयास किया। राहगीर गर्मी से बचे रहें इसको लेकर लोग भी पानी की छबीलें लगाने के लिए बाहर निकल आए। शनिवार को शहर में मामा-भांजा चौक, सुभाष चौक, देवीलाल चौक, गांधी चौक रोड और गोहाना रोड पर लोगों की ओर से राहगीरों के लिए ठंडे पानी व शरबत की छबीले लगाई गई।
पूना में होता है तापमान रिकॉर्ड
क्षेत्र में तापमान रिकॉर्ड करने के लिए जगदीशपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में तापमान मापक यंत्र लगाया गया है। इसे सीधा पूना स्थित कृषि विज्ञान केंद्र से ऑपरेट किया जाता है। शनिवार को क्षेत्र का तापमान कितना रहा, पिछले वर्षों का रिकॉर्ड टूटा या नहीं, इसकी जानकारी न तो कृषि विभाग दे पाया और न ही कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी। आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी यहां राजस्व विभाग के पास है, लेकिन वहां से भी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है जिससे कि लोगों को बढ़ते पारे की जानकारी मिले। कृषि विज्ञान कें द्र के प्रभारी वैज्ञानिक डा. धर्मसिंह ने बताया कि वे तापमान की जानकारी कृषि विभाग से लेते हैं। आज का तापमान कितना रहा, अलबत्ता पिछला तापमान वे रिकॉर्ड देखकर बता सकते हैं, लेकिन आज छुट्टी है। उन्होंने बताया कि जो मौसम मापक यंत्र लगा है, उससे तापमान पूना में ही दर्ज होता है। कृषि विभाग के विकास अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शनिवार को तापमान दर्ज नहीं है। विभाग आम तौर पर इंटरनेट से ही तापमान दर्ज करता है।
विज्ञापन
आज के बाद कुछ राहत
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो संडे को तापमान बढ़कर 47 डिग्री को पार कर सकता है। ऐसा होता है तो भयंकर गर्मी से जूझना पडे़गा। इसके बाद 9 जून से पारा गिरना शुरू हो जाएगा। यानी मंडे से लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस होगी। इस दिन पारा गिरकर 44 डिग्री तक आ सकता है। पारे में गिरावट का क्रम 13 जून तक रहेगा। इसके बाद 14 जून से फिर से पारे में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।
शनिवार को कुछ इस तरह बढ़ा पारा
टाइम अधिकतम तापमान
सुबह 7 बजे 39 डिग्री
सुबह 9 बजे 40.1 डिग्री
सुबह 11 बजे 41.6 डिग्री
दोपहर 12 बजे 43.4 डिग्री
दोपहर 1 बजे 45.8 डिग्री
दोपहर बाद 2 बजे 46.7 डिग्री
सांय 4 बजे 44.2 डिग्री
सांय 7 बजे 42.3 डिग्री
सांय 8 बजे 41.6 डिग्री