1350 और 1790 रुपए में पैनासोनिक के दो नए फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैनासोनिक इंडिया ने इन फीचर फोन को EZ240 और EZ180 के नाम से उतारा है। पैनासोनिक EZ240 की कीमत 1790 रुपए है और पैनासोनिक EZ180 की कीमत 1350 रुपए है।
कम कीमत में शानदार फीचर्स
कम कीमत के बावजूद कंपनी ने इन फोन में शानदार और जरूरी फीचर्स शामिल किए हैं। पैनासोनिक EZ240 की बात करें तो इसमें 2.4 इंच डिस्प्ले, एफएम रेकॉर्डिंग, एफएम अलार्म, 1.3 मेगापिक्सल्स कैमरा, जीपीआरएस, ब्लूटूथ, मोबाइल ट्रैकर और एलईडी टॉर्च लाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इसमें 16 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। इसमें 1200mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा ये तीन रंग सिल्वर-ब्लैक, वाइट-ब्लैक और ग्रे उपलब्ध है।
पैनासोनिक EZ180 की बात करें तो
पैनासोनिक EZ180 की बात करें तो इसमें 1.8 इंच डिस्प्ले है, 0.3 मेगापिक्सल कैमरा, ब्लूटूथ, जीपीआरएस और 16 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट है। इसमें 1,000mAh बैटरी है। यह नीले, सफेद और ग्रे रंग में है।