{"_id":"58fe22477d00c45949f8277a58f2625f","slug":"pakistani-strong-reaction-after-indian-program-on-geo-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"जियो टीवी के 'भारत प्रेम' पर पाक में गुस्सा","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
जियो टीवी के 'भारत प्रेम' पर पाक में गुस्सा
Updated Fri, 01 Nov 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानियों को जियो टीवी पसंद है। कम से कम रेटिंग्स से तो यही लगता है। अपनी मूल कंपनी जंग के साथ यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा मीडिया समूह है।
विज्ञापन
लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर तस्वीर थोड़ी अलग नजर आती है। सोमवार से हजारों पाकिस्तानी, भारतीय सामग्री दिखाने के लिए चैनल को फटकार रहे हैं और इसके लिए #बैनजियो, #ट्रेटरजियो और तो और #जियोइंडियनडॉग जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
कुछ लोगों का आरोप है कि जियो पर दिखाए जाने वाले भारतीय टीवी शो "सॉफ्ट पोर्न" हैं और वो जियो न्यूज पर भारत-समर्थक होने का आरोप लगाते हैं।
भारत में बनी फिल्मों, टीवी नाटकों और गानों को लेकर पाकिस्तान में मिले-जुले भाव का इतिहास रहा है।
रूढ़िवादी पाकिस्तानी बॉलीवुड फ़िल्मों और टीवी नाटको के कामुक गानों और उत्तेजक विषयों को लेकर ऐतराज़ करते रहे हैं लेकिन पाकिस्तानी दर्शकों में ये बेहद लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
'मूर्खतापूर्ण दावे'
कुछ ट्विटर अकाउंट्स ने इन हैशटैग्स का इस्तेमाल कर थोड़े वक्त में ही सैकड़ों बार ट्वीट किया है, ख़ासतौर से इस मुद्दे पर।
इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि असली ट्वीट्स से इतर जियो टीवी के खिलाफ सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है।
#ट्रेटरजियो हैशटैग का इस्तेमाल सबसे पहले मदीहा नाम की ट्विटर यूजर ने किया था। उनका कहना है कि वह 19 साल की हैं और इस्लामाबाद में रहती हैं।
उन्होंने बीबीसी से कहा, " जियो टीवी बहुत ज़्यादा 'नंगापन' दिखाता है और और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देता है।"
लेकिन उनके ऐतराज उत्तेजक फिल्मों से ज्यादा हैं। कई दूसरों की तरह वह भी जियो के भारत के साथ औपचारिक रिश्तों की शिकायत करती हैं।
सरकार और मीडिया
साल 2010 में जियो ने भारतीय अंग्रेजी अख़बार टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ मिलकर एक संयुक्त शांति अभियान शुरू किया था। इसे- अमन की आशा- कहा गया था और इसके माध्यम से भारतीयों और पाकिस्तानियों को साथ लाने की कोशिश की गई थी।
अमन की आशा की संपादक बीना सरवर कहती हैं कि इस प्रोजेक्ट से "उन लोगों की नाजुक नस दब गई, जो खुद को अति राष्ट्रवादी कहते हैं।"
वह कहती हैं कि इस तरह की अपमानजनक बातें शुरू से कही जाती रही हैं।
हाल के कुछ महीनों में ऐसे बहुत से अपुष्ट आरोप लगाए गए हैं कि जियो का संबंध भारतीय सरकार और मीडिया से है। सरवर कहती हैं ये दावे "मूर्खतापूर्ण" हैं।
जियो के खिलाफ ट्वीट की लहर से पहले ये आरोप पाकिस्तान में उसके एक प्रतिद्वंद्वी चैनल पर दोहराए गए थे।
जियो टीवी अब तक इस मसले पर बीबीसी से बात करने से इनकार कर रहा है।