{"_id":"23c7e522-5e66-11e2-b7d8-d4ae52bc57c2","slug":"pakistan-to-refrain-actions","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकतों से बाज आए पाकिस्तान","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
हरकतों से बाज आए पाकिस्तान
नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Jan 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच फ्लैग मीटिंग में संघर्ष विराम के उल्लंघन और दो भारतीय सैनिकों की हत्या से साफ इंकार करने के बाद पाकिस्तान का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है। अतीत के अनुभव बताते हैं कि द्विपक्षीय संबंधों को लेकर उसकी नीयत कभी साफ नहीं रही है, बल्कि भारत की ओर से ही हमेशा उदारता बरती जाती रही है।
विज्ञापन
अब समय आ गया है कि अपने इस दुस्साहसी पड़ोसी के साथ पूरी सख्ती से पेश आया जाए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उस पर दबाव बनाया जाए। इसके लिए मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाने की जरूरत है, जो फिलहाल नजर नहीं आ रही है। ऐसा नहीं हो सकता कि हमारी सरकार वहां की चुनी हुई सरकार से तो बात करती रहे, या उसके साथ कारोबारी रिश्ते को मजबूत करे और उसकी फौज और आईएसआई हमारे देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम दें!
विज्ञापन
सैन्य प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने बिल्कुल ठीक कहा है कि 'पाकिस्तान की करतूत माफी के लायक नहीं है और जरूरत पड़ने पर भारत न केवल जवाबी कार्रवाई करेगा, बल्कि आक्रामक रुख भी अपनाएगा।' उनका यह कहना भी ठीक है कि यह घटना सुनियोजित थी।
विज्ञापन
आखिर इस घटना से कुछ दिन पहले लश्कर सरगना हाफिज सईद ने भी नियंत्रण रेखा के नजदीक मुआयना किया ही था। यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा लगता है, जिसके जरिये पाकिस्तान की भारत विरोधी ताकतें कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को तेज करना चाहती हैं। यह अकारण नहीं है कि इस घटना के साथ ही कश्मीर में अचानक पंचायत प्रतिनिधियों पर आतंकी हमले भी बढ़ गए हैं।
गौर करने वाली बात यह भी है कि इस मामले को पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र या किसी तीसरे पक्ष से जांच करवाने की मांग कर 'कश्मीर' मसले का अंतरराष्ट्रीयकरण करना चाहता है। मगर देश के लोग यह कैसे भूल सकते हैं कि मथुरा के शहीद हेमराज की विधवा अपने पति के सम्मान को लेकर कई दिनों से अनशन पर थीं।
दोनों शहीदों के साथ जैसी बर्बरता की गई, वह सुरक्षा बलों के मनोबल को भी प्रभावित कर सकती है। अब जरूरी है कि पाकिस्तान पर कड़ा दबाव बनाया जाए, ताकि वह माफी मांगे और दोबारा ऐसी हरकत के बारे में सोचे भी नहीं।