घूरने वाले मर्दों को करारा जवाब देगा औरतों का ये खास टॉप
डेलीमेल में छपी खबर के मुताबिक इसके नीचे एक सीक्रेट कैमरा और माइक्रोकंट्रोलर भी लगा होता है जिसे इस तरह से बनाया गया है ताकि वह यह बता सके कि घूरने वाला पुरुष है या महिला, उसकी उम्र क्या है और वह किस दिशा में देख रहा है।
इससे इस कपड़े को पहनने वाले इंसान को भी पता चल जाता है कि दूसरा व्यक्ति कहां से घूर रहा है।
3डी प्रिंटिग से बना है यह टॉप
यह पहला ऐसा कपड़ा नहीं है जो अपने आस पास की स्थिति के हिसाब से बदलता हो। चीन के एक फैशन डिजाइनर यिन गाओ ने भी ऐसा कपड़ा बनाया था जिसमें बत्तियां जलने लगती हैं जब कोई उसकी तरफ देखता है।
लेकिन बेहनाज फराही नाम की डिजाइनर द्वारा बनाया गया यह कपड़ा 3डी प्रिंटिंग के साथ बना है। इससे पहले भी फराही ने ऐसा हेलमेट और कॉलर बनाया था जो 3डी प्रिंटिंग से बना था।
हालांकि अभी इसके मार्केट में आने का कोई तय समय नहीं है लेकिन इससे यह जरूर साबित होता है कि तकनीक बहुत आगे बढ़ गई है और हर क्षेत्र में इसका उपयोग बढ़ रहा है।