फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   One killed in road accident, two serious

सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर

Fri, 25 Apr 2014 12:50 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Fri, 25 Apr 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
भिवानी-रोहतक मार्ग पर गांव खरक के नजदीक सरसों के तेल से भरे टैंकर व एक ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंकर चालक रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि परिचालक महावीर व ट्रक चालक घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए भिवानी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ट्रक चालक की गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। टैंकर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन


हादसा बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब साढे़ तीन बजे हुआ। सरसों के तेल से भरा टैंकर लेकर हिसार जिले के गांव गोंडसी वासी रामचंद्र रोहतक की ओर जा रहा था। उसके साथ मसूदपुर वासी महाबीर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वे खरक के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तूडे़ से भरे ट्रक के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में टैंकर चालक रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महाबीर घायल हो गए। ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां ट्रक चालक की हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

हादसे से टैंकर फट गया और सारा तेल सड़क पर फैल गया। सड़क किनारे कच्ची जगह में बने गड्ढों में भी सरसों का तेल भरा नजर आ रहा था। ग्रामीणों ने ट्रक की बॉडी काटकर घायल चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जेसीबी मशीन के माध्यम से दोनों वाहनों को हटाया गया।


दोनों वाहन मुख्य मार्ग पर होने के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें देखी गई है। खरक चौकी पुलिस के प्रभारी एसआई रणबीर सिंह दहिया ने बताया कि हादसे की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

भीषण हादसे और चालक के ट्रक में फंसे होने की सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। यहां आग लगने की भी संभावनाएं बनी हुई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed