फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   One killed in fighting in Bhatedha

भटेड़ा में झगड़े में एक की मौत

Wed, 28 May 2014 01:12 AM IST
झज्जर
झज्जर Updated Wed, 28 May 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
गांव भटेड़ा में सोमवार देर रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की है। जबकि मृतक के पिता का आरोप है कि उसके बेटे को तीन-चार लोगों ने मिलकर पीटा, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। मृतक के पिता ने हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की है। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।  
विज्ञापन

झज्जर के गांव भटेड़ा के रोहतास ने बताया कि उसके 30 वर्षीय बेटे राजेंद्र के साथ सोमवार रात को गांव के किशन का झगड़ा हुआ था। पिता का आरोप है कि दोनों में झगड़ा शराब पीने के बाद हुआ था। रोहतास ने बताया कि दामाद ने उस समय दोनों को अलग कराया था। रोहतास का कहना है कि इसके बाद किशन और उसके परिजनों ने वीरेंद्र के घर के सामने गली में उसके बेटे को बेरहमी से पीटा। राजेंद्र को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी पसली टूट गई। राजेंद्र जब घर पहुंचा तो उसकी हालत काफी बिगड़ गई। आनन-फानन राजेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इधर, अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई अमित कुमार ने बताया कि उन्हें झगड़े होने और राजेंद्र की मौत होने की जानकारी मिली है, मगर राजेंद्र की मृत्यु कैसे हुई है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। वहीं,  रोहतास का कहना है कि उसके बेटे की मौत किशन, उसकी मां भतेरी और पिता चंद्रभान के द्वारा पिटाई करने के कारण हुई है। मंगलवार शाम साढ़े सात बजे जब पुलिस चौकी कुलाना इंचार्ज से भी बात की गई तो उनका कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed