{"_id":"76680468d5b18f9c316bb230f9be6038","slug":"on-the-ground-killing-uncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन को लेकर चाचा की हत्या","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
जमीन को लेकर चाचा की हत्या
जींद
Updated Thu, 05 Jun 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कमाचखेड़ा में पौन एकड़ जमीन को लेकर हुए झगड़े में भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी। इस दौरान तीन अन्य घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज रोहतक के पीजीआई में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी भतीजे सहित 7 नामजद और 7-8 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार कमाचखेड़ा निवासी रामसिंह के पांच बेटे हैं और उसके पास पांच एकड़ जमीन है। गत वर्ष रामसिंह ने जमीन का बंटवारा करते हुए पौन एकड़ जमीन अपने पास रखकर बाकी पांचों के नाम करा दी। रामसिंह की जमीन को हड़पने के लिए उसके बेटों के बीच में होड़ लग गई और उनके बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर मंगलवार रात को रघुबीर तथा राजबीर गुट के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से तेजधार हथियार तथा लाठियों का प्रयोग किया। झगड़े में रघुबीर, जगदीश, गुग्गा, काला गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीच बचाव करके झगड़े में घायल लोगों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर रघुबीर की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान रघुबीर (50) की मौत हो गई। दो गंभीर घायलों का पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा है। झगड़े की सूचना पाकर डीएसपी विरेंद्र दलाल, जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। जुलाना थाना पुलिस ने मृतक रघुबीर के बेटे प्रवीन की शिकायत पर संदीप, चाचा राजबीर, संदीप की पत्नी, अमित, विकास तथा संदीप के साले को नामजद कर 7-8 अन्य के खिलाफ हत्या तथा जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक रघुबीर के बेटे प्रवीन पुलिस को दी शिकायत में बताया मंगलवार देर शाम को उसके पिता रघुबीर और चाचा मलखा सिंह घर के आंगन में बैठे हुए थे। इसी दौरान उनके चेचेरा भाई संदीप जो कि बीएसएफ में नौकरी करता है, ने अपने साले, अन्य रिश्तेदारों के साथ लेकर उन पर हमला बोल दिया। प्रवीन का आरोप है कि इस दौरान संदीप ने कस्सी से उसके पिता और चाचा पर सिर में वार किए। जबकि अन्य लोगों ने लाठियों और डंडों से हमला बोल दिया। इसमें उसके पिता व चाचा को काफी चोटें आई। इसके बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। जिसमें उसके पिता रघुबीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
बॉक्स
पहले ही बना थी योजना
प्रवीन ने आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई संदीप ने हमला करने की योजना मंगलवार सुबह ही बना ली थी। इसके लिए सुबह ही उसने अपने सभी रिश्तेदारों तथा बदमाशों को बुला लिया था। जब शाम को उनके परिवार के सभी सदस्य खेतों से काम करके घर लौट आए थे तो योजनाबद्घ तरीके से घर में घुसकर हमला किया। इसके लिए संदीप ने अपने सालों तथा अन्य रिश्तेदारों को भी बुलाया हुआ था।
जमीन को लेकर था विवाद
रघुबीर तथा राजबीर के बीच में पौन एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इसमं रघुबीर की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविंद्र कुमार, जुलाना थाना प्रभारी