फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   on line registri

रोहतक तहसील में आज से शुरू होगा ट्रायल

Mon, 15 Dec 2014 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 15 Dec 2014 03:00 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में 31 मार्च 2015 से ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा शुरू किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने अफसरों को सोमवार से ही इसकी तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार रजिस्ट्री में लगने वाली स्टांप ड्यूटी को बदलकर ई-स्टांप व्यवस्था लागू करेगी।

ट्रायल बेस पर 15 दिसंबर से ही काम शुरू होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्री से स्टांप चोरी पर लगाम लगेगी।  
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने रविवार दोपहर 12 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा, ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू करने का लक्ष्य 31 मार्च, 2015 रखा गया है। प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों पर रोहतक तहसील में ट्रायल बेसिस पर ऑनलाइन रजिस्ट्री का काम 15 दिसंबर से शुरू होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि रजिस्ट्री प्रक्रिया से जुडे़ सभी अधिकारी योजना के लिए तैयार किए गए सॉफ्टवेयर की पूरी जानकारी ले लें।
विज्ञापन

आधार कार्ड के लिए नहीं होगी मशीनों की कमी: वित्त मंत्री
बैठक में रोहतक विधायक मनीष ग्रोवर ने आधार कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन और राशन से संबंधित समस्याएं उठाई। वित्त मंत्री ने कहा कि आधार कार्ड बनाने वाली मशीनों की कोई कमी नहीं है। अधिकारी डिमांड भेजें, मशीन तुरंत उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड बिना नहीं रुकेगी पेंशन और राशन
वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले सालों में आधार कार्ड को लेकर प्रदेश में बहुत कम काम हुआ है। इस मामले में प्रदेश पिछड़ गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड नहीं होेने के कारण पेंशन या राशन नहीं रोका जा सकता। अभी किसी योजना के तहत मिलने वाली सेवाओं को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया गया है। बैठक में एडीसी अमित खत्री, एसडीएम डॉ. सुशील कुमार मलिक, निगम की संयुक्त आयुक्त अन्नू श्योकंद, अजय सिंधु, सिविल सर्जन डॉ. शिवकुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अजय मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक यशपाल और तहसीलदार ब्रह्मप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed