फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   ohio man buried harley davidson

बाइक के साथ ही दफना दिया इस शख्स को

Mon, 03 Feb 2014 05:45 PM IST
Updated Mon, 03 Feb 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
ohio man buried harley davidson

क्या आप यह कल्पना कर सकते हैं कि अपनी बाइक के लिए किसी शख़्स की दीवानगी की आख़िर क्या सीमा हो सकती है?

विज्ञापन


बाइक के लिए जुनून की हद तक की दीवानगी कि मिसाल अमरीका के ओहायो राज्य के एक शख्स में देखने को मिली जिन्हें उनकी इच्छा के मुताबिक़ ही हार्ले डेविडसन बाइक के साथ एक पारदर्शी ताबूत में दफ़नाया गया।

मोटरसाइकिल के शौक़ीन बिली स्टैंडली के शव पर लेप लगाया गया और उन्हें एक पारदर्शी ताबूत में रखी हार्ले डेविडसन की 1977 इलेक्ट्रा ग्लाइड मॉडल बाइक पर बिठाया गया।
विज्ञापन

मोटर साइकिल पर चल रहा है इनका जीवन

हार्ले डेविडसन बाइक के साथ दफ़नाने की उनकी अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उनकी क्लिक करें क़ब्र भी बड़ी बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके परिवार वालों का कहना है कि 82 वर्षीय स्टैंडली थोड़े विचित्र स्वभाव वाले व्यक्ति थे और वह कई सालों से अपनी अंतिम विदाई असामान्य तरीक़े से कराने की योजना बना रहे थे।

harley davidson













चार बच्चों के पिता स्टैंडली की मौत 26 जनवरी को फेफड़े के कैंसर की वजह से हो गई थी। उन्हें शुक्रवार को दफ़नाया गया।

होंडा के नए मॉडल्स, भारत में पहली बार

पांच लोगों ने मिलकर उनके शव पर लेप लगाया और उन्हें काले चमड़े से तैयार पोशाक पहनाई गई। उन्हें हेलमेंट भी पहनाया गया और उन्हें बाइक पर धातु वाली पट्टी के सहारे बैठाया गया।

उनके दो बेटों ने उनकी मौत से पहले ही पारदर्शी ताबूत तैयार कराया था जिसे वह उनसे मिलने आने वालों को बड़े गर्व से दिखाया करते थे।

स्टैंडली के बेटे पीट ने डेटॉन डेली न्यूज़ से कहा, ''उन्होंने इतने सालों से हमारे लिए सब कुछ सही किया है ऐसे में उनकी मर्ज़ी के मुताबिक़ अंतिम विदाई देना हमारी ज़िम्मेदारी है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed