{"_id":"c34bc022-993b-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"offline-translation-in-android-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके फोन में इंटरनेट के बिना ही होगा ट्रांसलेशन","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
आपके फोन में इंटरनेट के बिना ही होगा ट्रांसलेशन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 01 Apr 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल ट्रांसलेट अब इंटरनेट के बिना भी चलेगा। यानी फोन में इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना भी एक भाषा को दूसरी भाषा में बदला जा सकेगा।
विज्ञापन
अभी गूगल ट्रांसलेट को स्मार्टफोन से डायरेक्ट एक्सेस करने या इसका ऐप इंस्टॉल करने के बाद प्रयोग में लाने के लिए इंटरनेट की कनेक्टिविटी जरूरी है।
लेकिन अब इसके इस्तेमाल के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। गूगल ट्रांसलेट का एक ऐसा एंड्रायड ऐप तैयार किया जा रहा है जो ऑफलाइन काम करेगा यानी बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के।
ऐप के नए वर्जन में यूजर किसी भी भाषा को ऑफलाइन ही 50 दूसरी भाषाओं में कनवर्ट कर सकता है। यह ऐप तब भी काम करेगा जब आपका फोन एयरप्लेन मोड में होगा।
गूगल ट्रांसलेट के नए ऐप में बाई डिफाल्ट अंग्रेजी भाषा सेट होगी। यह अलग-अलग एरिया के हिसाब से बदल भी सकती है। हां, एक दिक्कत है कि यह नया ऐप हेवी होगा... लगभग160 MB का।
विज्ञापन