फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   nri chet second merriage

एनआरआई पति ने धोखा दे रचाई दूसरी शादी

Mon, 20 Oct 2014 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Mon, 20 Oct 2014 02:26 AM IST
विज्ञापन
एक महिला के एनआरआई पति ने धोखा देकर दूसरा विवाह रचा लिया है।
विज्ञापन


वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने भी महिला को घर से निकाल दिया है। पुलिस ने महिला के बयान पर पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीजीआई थाना पुलिस को दी शिकायत में आदर्श कॉलोनी निवासी कनिका पुरी ने बताया कि उसका विवाह फरीदाबाद के सेक्टर-9 निवासी अंकित गंभीर के साथ करीब डेढ़ वर्ष पहले हुआ था।
विज्ञापन


विवाह के बाद से ही अंकित और उसके परिवार के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस के अनुसार लड़की कंप्यूटर इंजीनियर है और गुड़गांव में कार्यरत है। उसके पिता बैंक मैनेजर हैं और उन्होंने काफी अच्छा दान-दहेज भी विवाह के समय दिया था। बताया जा रहा है कि अंकित काफी अच्छा व्यवसायी है और अमेरिका में रहता है। उसने कनिका को धोखा देते हुए अमेरिका में ही किसी अन्य लड़की से विवाह कर लिया है। पुलिस ने विवाहिता के बयान पर एनआरआई पति अंकित गंभीर, उसकी सास बीना गंभीर और उसके जेठ गौतम गंभीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम को भी भेजा गया है। मामला काफी गंभीर है, मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -एमआई खान, थाना प्रभारी, पीजीआईएमएस। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed