फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Now Saharanpur

अब सहारनपुर

Sun, 27 Jul 2014 07:41 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Jul 2014 07:41 PM IST
विज्ञापन
Now Saharanpur

उत्तर प्रदेश के कांठ में लगी सांप्रदायिक हिंसा की आग अभी पूरी तरह बुझी भी नहीं थी कि सहारनपुर में ठीक ऐसी ही भीषण घटना का होना बेहद चिंतित करने वाला है। जिस धार्मिक स्थल पर निर्माण कार्य शुरू करने के विरोध में हिंसा भड़की, वह विवाद पुराना है। इसके बावजूद न राज्य सरकार ने इसे समुचित गंभीरता से लिया था, न ही आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन की कोई तैयारी थी।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर और कांठ की घटनाओं के सिलसिले में देखें, तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सांप्रदायिक हिंसा की आग में झुलसाने की साजिश सुनियोजित हो सकती है, ताकि ध्रुवीकरण का राजनीतिक लाभ उठाया जा सके। खासकर कांठ की घटना पर राजनीतिक दल अब भी जिस रवैये का परिचय दे रहे हैं, वह इसका ज्वलंत उदाहरण है। लेकिन अब तक किसी भी मोर्चे पर सुशासन का सुबूत न दे सकने वाली राज्य सरकार सांप्रदायिक हिंसा की हर घटना को जिस तरह किसी दूसरे की राजनीतिक साजिश करार देती है, वह सबसे ज्यादा खुद उसकी लाचारी का ही सुबूत है। राज्य में शांति बनाए रखना किसी और की जिम्मेदारी भला कैसे है?
विज्ञापन


सूबे के जिन सात विधानसभा क्षेत्रों में आने वाले दिनों में उपचुनाव होने हैं, उसमें सहारनपुर सिटी भी है। ऐसे में, सरकार और प्रशासन की यह खास जिम्मेदारी बनती थी कि वे बिल्कुल शुरू से नजर रखें कि यहां अमन-चैन को कोई खतरा न हो। लेकिन पहले से व्यवस्था करना तो दूर, शुरुआत में उपद्रवियों की संख्या और हिंसा की भीषणता के बारे में भी प्रशासन को कोई अंदाजा नहीं था। इसके ब्योरे हैं कि हिंसा भड़कने के बाद सहारनपुर के कई इलाकों में किस तरह अराजकता फैल गई, जिसमें अफवाहों का भी उतना ही हाथ था। बाद में बेशक चौतरफा सक्रियता से हिंसा पर काबू पाने में मदद मिली; केंद्र सरकार ने भी इसमें जरूरी तत्परता दिखाई, लेकिन जो नुकसान होना था, वह हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर की हिंसा का सबसे खतरनाक पक्ष यह है कि दो समुदायों के बीच शुरू हुई हिंसा की आंच तीसरे पक्ष तक फैल चुकी है। ऐसे में, स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लाने के लिए अखिलेश सरकार को कुछ ज्यादा ही सक्रियता और समझदारी दिखाने की जरूरत पड़ेगी। दूसरी राजनीतिक पार्टियों को भी चाहिए कि वे ऐसे नाजुक मामलों में समुचित संवेदनशीलता का परिचय दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed