{"_id":"04fee1bc-e126-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"now-gmail-will-translate-your-email-just-at-one-click","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चुटकी में आपके ई-मेल को ट्रांसलेट कर देगा जी-मेल","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
अब चुटकी में आपके ई-मेल को ट्रांसलेट कर देगा जी-मेल
Updated Fri, 14 Sep 2012 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने सर्च इंजन की बदौलत राज करने वाले गूगल ने यूजर्स की सुविधा के लिए जी-मेल में मेल को ट्रांसलेट करने की सुविधा दी है। अब आप महज एक क्लिक से ही अपने इनबॉक्स में आई मेल को मनचाही भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं। जीमेल के आधिकारिक ब्लॉग gmailblog.blogspot.in पर यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
ब्लॉग में बताया गया है कि अब यूजर ईमेल के अंदर ही मैसेज को ट्रांसलेट कर सकता है। पोस्ट में कहा गया है कि कुछ लोगों के सामने विदेशों से मिलने वाले न्यूज लेटर या अन्य मेल को पढ़ने- समझने में दिक्कत आती थी। इस सर्विस के लांच होने के बाद आप अपनी मेल को मनचाही लेंग्वेज में पढ़ सकते है। जब अमर उजाला ने गूगल की इस सर्विस का प्रयोग किया तो इसका काफी अच्छा रिजल्ट सामने आया।
विज्ञापन
कैसे करें इस्तेमाल
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले मेल के डिटेल पेज पर जाये। डिटेल पेज के लेफ्ट हेंड पर दिये गये more ऑप्शन पर क्लिक करें। इसमें आपको 'ट्रांसलेट मैसेज' का ऑपशन मिलेगा, इस पर क्लिक करें। इसके बाद उस लेंग्वेज पर क्लिक करें जिसमें आप अपने मेल को ट्रांसलेट करना चाहते हैं। क्लिक करते ही तुरंत आपको मनचाही भाषा में मेल ट्रांसलेट होकर मिल जाएगी। यदि आप अपनी सभी मेल को ट्रांसलेट करना चाहते है तो इसमें यह ऑप्शन भी दिया गया है। यदि आप इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो टर्नऑफ का भी ऑपशन दिया गया है।
विज्ञापन