फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   notice to 27

खर्चा रजिस्टर मेंटेन न रखने पर सीएम हुड्डा समेत 27 को नोटिस

Sun, 05 Oct 2014 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Sun, 05 Oct 2014 02:36 AM IST
विज्ञापन
खर्चा मानीटरिंग सेल ने शनिवार को रोहतक और गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का खर्च रिकॉर्ड जांचा।
विज्ञापन


2 अक्टूबर तक किए खर्च का रजिस्टर मेंटेन न करने और खर्चा कम दिखाने पर गढ़ी-सांपला-किलोई के प्रत्याशी एवं सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत 27 प्रत्याशियों को नोटिस कर जवाब मांगा है।

इसकी पुष्टि खर्चा मानीटरिंग सेल के नोडल अधिकारी एवं हुडा प्रशासक पंकज ने की है।
रोहतक विस में 13 को मिला नोटिस  
चुनाव आयोग की ओर से प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे खर्च की तीन बार जांच के लिए तीन अलग-अलग तारीखें निर्धारित की हैं।

इनमें रोहतक और गढ़ी-सांपला-किलोई विस क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे खर्च की जांच शनिवार को की गई। तय कार्यक्रम के तहत रोहतक विस में कुल 18 प्रत्याशियों में 4 अनुपस्थित रहे, जबकि एक निर्दलीय प्रत्याशी हरीश कुमार सैनी का रजिस्टर और रिकॉर्ड दुरुस्त पाया गया।
विज्ञापन


सुबह से लेकर देर शाम तक चली जांच में कांग्रेस प्रत्याशी बी.बी. बतरा, भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर, इनेलो प्रत्याशी राजकु मार शर्मा समेत सभी 13 प्रत्याशियों के खर्च रिकॉर्ड में खामियां मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ी सांपला किलोई में 14 को मिला नोटिस
विकास भवन स्थित एडीसी कार्यालय के कमरा नंबर 102 में मानीटरिंग सेल के अधिकारियों ने खर्च की जांच की। इस दौरान एक प्रत्याशी अनुपस्थित रहा। अन्य 14 द्वारा प्रस्तुत खर्च रिकॉर्ड में कई खामियां मिलीं। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर हुड्डा और इनेलो प्रत्याशी सतीश नांदल समेत किसी भी प्रत्याशी का रिकॉर्ड सही नहीं मिला। मानीटरिंग सेल के पदाधिकारियों ने सीएम समेत सभी प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रत्याशियों को खर्च का रिकार्ड मेंटेन सही तरीके से करने की हिदायत भी दी है।
सीएम से खर्च में आगे निकल गए भाजपा प्रत्याशी
खर्च मामले में गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर सिंह हुड्डा आगे निकल गए हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर तक लगभग 3 लाख 11 हजार रुपये खर्चा दर्शाया है तो मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभी तक चुनावी खर्चा करीब 1 लाख 68 हजार रुपये ही दर्शाया है। इनेलो प्रत्याशी सतीश नांदल ने भी अपना खर्च करीब 1 लाख 70 हजार रुपये दर्शाया है।

रोहतक शहर में कांग्रेस प्रत्याशी रहे खर्च में आगे
शहर में चुनावों के दौरान खर्च करने में कांग्रेस के प्रत्याशी काफी आगे चल रहे हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर तक लगभग 2 लाख 66 हजार रुपये खर्च किए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर द्वारा लगभग 2 लाख 59 हजार का खर्च दर्शाया है। इनेलो प्रत्याशी राजकुमार शर्मा ने करीब 56 हजार रुपये ही खर्च के दर्शाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed