फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   notice back otherwise threat

‘नोटिस वापस लो नहीं तो जान से मार देंगे’

Mon, 01 Dec 2014 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 01 Dec 2014 02:50 AM IST
विज्ञापन
गांव चिड़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत फार्मासिस्ट को गांव के ही दो लोगों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना लाखनमाजरा पुलिस ने बताया कि झज्जर जिला निवासी डॉ. शिव प्रसाद गांव चिड़ी में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत है।

उन्होंने शिकायत में बताया है कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक कर्मचारी को काम पर न आने पर कारण बताने का नोटिस दिया था।

जिससे कर्मचारी ने नाराज होकर नोटिस वापस लेने और जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत उन्होेंने पुलिस को दी। उसके बाद भी आरोपी ने गांव चिड़ी में स्वास्थ्य केंद्र द्वारा चलाए गए सफाई अभियान के दौरान सोनू व अन्य युवक के साथ आकर कहा कि या तो अपनी शिकायत वापस ले, नहीं तो अपनी जान से हाथ धो बैठोगे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed