{"_id":"e84c5d7a1de5ffc1f5bf39686916628b","slug":"not-to-cock-the-young-man-beaten-with-poles-and-reinforcements","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गा न देने पर युवक को डंडों और सरिए से पीटा","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
मुर्गा न देने पर युवक को डंडों और सरिए से पीटा
सोनीपत
Updated Thu, 15 May 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
गांव कुमासपुर स्थित पॉल्ट्री फार्म में आए तीन लोगों को मुर्गा देने से मना करना नेपाली चौकीदार को महंगा पड़ गया। तीनों ने चौकीदार पर सरिया और लाठी से हमला कर दिया। चौकीदार को बुरी तरह घायल करने के बाद आरोपी फरार हो गए। चौकीदार को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे महिला मेडिकल कालेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया गया।
मूलरूप से नेपाल निवासी किशन गांव कुमासपुर स्थित सतपाल के मुर्गी फार्म पर चौकीदार के रूप में कार्यरत है। मंगलवार रात करीब दस बजे मूलरूप से यूपी फिलहाल कुमासपुर में किराए पर रह रहे रामाशंकर, रमेश व गोपी किशन के पास पहुंचे। उन्होंने किशन से मुर्गा देने की मांग की। जिस पर किशन ने रात को मुर्गा देने से मना कर दिया। जिस पर तीनों बिफर गए और लाठी और सरिया से हमला कर किशन को गभ्ंाीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। किशन ने मामले से मुर्गी फार्म संचालक को अवगत करवाया। जिसके बाद किशन को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ खानपुर रेफ र दिया। किशन की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।