{"_id":"9603134dec77c519385bbf5bc2a4455b","slug":"north-zone-inter-uni-champ-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वुमन कबड्डी चैंपियनशिप","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वुमन कबड्डी चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Tue, 04 Nov 2014 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू में चल रही नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वुमन कबड्डी चैंपियनशिप 2014-15 में सोमवार को रोमांचक मुकाबले हुए।
एमडीयू खिलाड़ियों ने पहले मुकाबले में ही शानदार प्रदर्शन किया। एमडीयू खिलाड़ियों के सामने एमजेपीआर बरेली के खिलाड़ी कहीं नहीं टिक सके। पूरी टीम को एमडीयू ने जीरो पर ही रोक दिया और 21 अंक हासिल कर जीत दर्ज की।
मंगलवार को एमडीयू का मंगलवार पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से सुबह 10 बजे होगा।
सोमवार को ये हुए मैच
सोमवार को दूसरा मुकाबला जीएनडीयू अमृतसर और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बीच हुआ। रोमाचंक मुकाबले में पंजाब यूनिवर्सिटी ने 6 अंक के अंतर से मुकाबला जीता।
अमृतसर की टीम को 16 तो पंजाब यूनिवर्सिटी को 22 अंक हासिल हुए। तीसरे मैच में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को 67 के मुकाबले 11 अंकों से हराया। चौथा मैच पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और सीसीएसयू मेरठ के बीच हुआ। इसमें मेरठ की टीम महज 13 अंक हासिल कर सकी। जबकि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 32 अंक हासिल किए और मैच जीत कर लीग के लिए क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन
आज होंगे चार मुकाबले
एमडीयू के खेल निदेशक देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि मंगलवार को कुल 4 मैच होंगे। पहली पारी में सुबह 10 व 11 बजे दो मैच और दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे और 3 बजे मैच होंगे। फाइनल मैच 5 नवंबर को होगा। फाइनल में राष्ट्रीय टीम के कैप्टन राकेश और वाइस कैप्टन सुरजीत नरवाल भी उत्साहवर्धन करने पहुंचेंगे।