फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   nokia lumia 920 competition to smartphone market

स्मार्टफोन मार्केट में टक्कर देगा 'लूमिया 920'

Thu, 13 Dec 2012 11:37 AM IST
क्रियांशु सारस्वत/इंटरनेट डेस्क
क्रियांशु सारस्वत/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 13 Dec 2012 11:37 AM IST
विज्ञापन
nokia lumia 920 competition to smartphone market

नोकिया जल्द ही अपने विंडोज आधारित स्मार्टफोन लूमिया 920 और लूमिया 820 को भारतीय बाजार में लांच करने वाला है। यूरोपीय बाजार में सितंबर में लांच हुआ नोकिया 920 यूजर्स में काफी पसंद किया जा रहा है। नोकिया को उम्मीद है कि उसके हाई रेंज वाले विंडोज आधारित स्मार्टफोन लूमिया 920 को इंडियन मार्केट में भी अच्छा रिस्पांस मिलेगा।

विज्ञापन


भारतीय बाजार में लूमिया 920 की कीमत करीब 25,000 रुपये होने की उम्मीद है। नोकिया अपने इन दोनों फोन को स्मार्टफोन के बाजार में अन्य कंपनियों को टक्कर देने के लिए लांच कर रही है। बात करते हैं हाई रेंज वाले लूमिया 920 के फीचर्स और खासियत के बारें में।
विज्ञापन


डिस्पले
विंडोज 8 ओएस वाले लूमिया 920 में 1280x768 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 4.5 इंच की सुपर सेंसटिव टचस्क्रीन डिस्पले है। यदि लूमिया 920 की भारतीय बाजार में कीमत 25,000 रुपये तय की जाती है तो इसका डिस्पले साइज पर्याप्त है। गैलेक्सी नोट II का डिस्पले साइज 5.5 इंच है, लेकिन इसकी कीमत लूमिया 920 से करीब 10 हजार रुपये ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजाइन
बड़ी स्क्रीन साइज के साथ यह देखने में काफी आकर्षक लगता है। नोकिया ने डिजाइन के मामले में पहले की गई गलतियों को इस फोन में सुधारा है। इसके कोने स्मूथ बनाए गए है।
लूमिया 800 के लुक के मुकाबले इसमें सुधार किया गया है।

मेमोरी
नोकिया के लूमिया 920 में 1GB की रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी है। इसमें चिप का कोई झंझट नहीं होगा, क्योंकि यह माइक्रो SD कार्ड को सपोर्ट नहीं करेगा।

कैमरा
लूमिया 920 में सैमसंग के पसंदीदा गैलेक्सी नोट की ही तरह LED फ्लैश वाला 8 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा है। इससे 1080 पिक्सल पर 30fps से वीडियो कैप्चर किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इसकी लेंस क्वालिटी भी दमदार है।

ओएस और प्रोसेसर
नोकिया लूमिया 920 माइक्रोसॉफ्ट के नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 8 पर आधारित है। जो कि यूजर्स के लिए अपने आप में एक नया अनुभव होगा। नए फोन में 1.5 गीगा हर्ट्ज का ड्युल कोर प्रोसेसर है, जिससे इसकी परफारमेंस काफी अच्छी हो गई है।

कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2G, 3G, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ 3.0, NFC और माइक्रो USB पोर्ट सभी कुछ दिया गया है। लूमिया सीरीज के इस फोन में 3.5 एमएम का ऑडियो जेक भी है।

बैटरी
विंडोज 8 बेस्ड इस फोन में 2000 mAh की बैटरी है। हाईरेंज के फोन में इसका बैटरी कानफ्रीगेशन कम है। नोकिया ने लूमिया 920 और 820 दोनों में ही वायरलैस चार्जिंग का ऑप्शन है यानी इन्हें प्लगइन करने की जरूरत नहीं होगी। दोनों में वायरलैस चार्जिंग पॉड की सुविधा है। नोकिया का दावा है कि स्मार्टफोन में यह बड़ी खोज है। कंपनी का दावा है कि 2G पर 18.6 घंटे और 3G पर इसका टॉकटाइम 10.8 घंटे है।

अन्य
उपरोक्त सभी फीचर्स के साथ ही लूमिया 920 में SNS इंटीग्रेशन, डिजिटल कम्पास और नोकिया म्यूजिक की भी सुविधा है। 130.3x70.8x10.7 एमएम वाला यह फोन हाथ में पकड़ने में भी आसान है। इसका वजन 185 ग्राम है।


नोकिया लूमिया 920 निश्चित ही एक अच्छा स्मार्टफोन है। माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज प्लेटफार्म पर आधारित यह फोन बाजार में मौजूद अन्य फोन को कड़ी टक्कर देगा। आकर्षक डिजाइन, बेहतर फीचर्स और नोकिया की अच्छी क्वालिटी के साथ यह यूजर्स को भारतीय बाजार में भी पसंद आने की उम्मीद है। यूरोपीय बाजार में यह फोन पहले ही झंडे गाड़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed