फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   nokia lumia 620 vs nokia galaxy ace

'लूमिया 620' और गैलेक्सी Ace होंगे आमने-सामने

Thu, 20 Dec 2012 12:40 PM IST
क्रियांशु सारस्वत/इंटरनेट डेस्क
क्रियांशु सारस्वत/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 20 Dec 2012 12:40 PM IST
विज्ञापन
nokia lumia 620 vs nokia galaxy ace

नोकिया ने विंडोज आधारित स्मार्टफोन लूमिया 620 को यूरोपीय बाजार में लांच कर दिया है। लूमिया सीरीज में नोकिया का यह फोन विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में इंट्री लेवल स्मार्टफोन है। नोकिया के इस फोन को बजट स्मार्टफोन भी कहा जा रहा है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 13,000 हजार रुपये के करीब होने की उम्मीद है। सैमसंग का इसी रेज में एंड्रायड गैलेक्सी Ace पहले से ही बाजार में उपलब्ध है। देखते हैं यह उससे कितना अलग साबित होगा और ग्राहकों को कितना लुभाने में कामयाब होगा। बात करते हैं बजटीय स्मार्टफोन लूमिया 620 के फीचर्स के बारें में।

विज्ञापन


डिस्पले
विंडोज 8 ओएस वाले लूमिया 620 में 800x480 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 3.8 इंच की टचस्क्रीन डिस्पले है। लूमिया सीरीज में पापुलर हुए लूमिया 920 में 4.5 इंच की सुपर सेंसटिव टचस्क्रीन डिस्पले है। नए विंडोज स्मार्टफोन को नोकिया ने ड्युल कलर शेल में पेश किया है। नोकिया के नए स्मार्टफोन में क्लीयर ब्लैक WVGA डिस्पले है। इसी रेंज के गैलेक्सी Ace में 3.5 इंच की डिस्पले है।
विज्ञापन


डिजाइन
नोकिया का नया स्मार्टफोन लूमिया 620 तस्वीर में देखने में अच्छा लग रहा है। यह बाजार में लाइम ग्रीन, ऑरेंज, मैजेंटा, यलो, सियॉन, व्हाइट और ब्लैक जैसे आकर्षक कलर में उपलब्ध होगा। इसके कोनों को नोकिया ने स्मूथ बनाया है। नोकिया के लूमिया 800 के मुकाबले इसके डिजाइज में काफी सुधार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरा
लूमिया 620 में इसी सीरीज के 920 की तरह ऑटोफोकस LED फ्लैश वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस कैमरे से 720 पिक्सल पर HD रिज्यूलूशन वाली वीडियो को 30 fps (फ्रेम प्रति सेंकेंड) पर कैप्चर किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए VGA फ्रंट कैमरा भी है। इस स्मार्टफोन की बैकप्लेट पर बड़े स्पीकर है, जिससे यूजर के लिए बेहतर क्वालिटी का वॉयस एक्सपीरियेंस होगा। गैलेक्सी Ace में 3.15 मेगापिक्सल का कैमरा है।

साइज और वजन
नोकिया के अभी तक बाजार में लांच हुए विंडोज स्मार्टफोन में लूमिया 620 की स्क्रीन सबसे छोटी है। इसका साइज 115.4x 61.1x11.02 एमएम और वजन 127 ग्राम है। सैमसंग के इसी रेंज के गैलेक्सी Ace का वजन 125 ग्राम है। दोनों फोन के वजन में कोई खास अंतर नहीं है, लूमिया 620 साइज में भी गैलेक्सी Ace से थोड़ा बड़ा है।

ओएस और प्रोसेसर
प्रोसेसर के मामले में लूमिया 620 नोकिया की लूमिया सीरीज के 920 और 820 की तरह तो दमदार नहीं है, लेकिन अपनी रेंज में इसका 1 गीगा हर्टज का ड्युल कोर प्रोसेसर संतोषजनक है। यह माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन होता है। लूमिया 920 और 820 में भी यही ऑपरेटिंग सिस्टम है।

मेमोरी
लूमिया 620 में 512 MB की रैम और 8GB की इंटरनल मेमोरी है। इसमें माइक्रो SD कार्ड का स्लॉट दिया गया है, जिससे इसकी मेमोरी को 8GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है। लूमिया सीरीज के 920 में माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट नहीं करता, इसकी 32GB की इंटरनल मेमोरी है।

कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए नोकिया लूमिया 620 में NFC, ब्लूटूथ 3.0, माइक्रो USB और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दिया गया है।

बैटरी
विंडोज 8 ऑपरेटिंग सिस्टम वाले नए लूमिया 620 में 1300 mAh की बैटरी है। बैटरी के मामले में गैलेक्सी Ace से पीछे है, Ace में 1650 mAh की बैटरी है। रेंज के हिसाब से नोकिया ने लूमिया 920 में भी 2000 mAh की कम बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि लूमिया 620 की बैटरी का स्टैंड बॉय टाइम 330 घंटा और टॉकटाइम 9.9 घंटे का है।


कीमत
लूमिया 620 की भारतीय बाजार क्या कीमत होगी, इस पर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसकी कीमत 13,000 हजार रुपये के करीब होने की उम्मीद है। ब्रिटेन के बाजार में लूमिया 620 की कीमत 249 अमेरिकी डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed