फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   nokia launches cheap phone nokia 105 and 301

नोकिया का सबसे सस्ता फोन, बैटरी बैकअप 35 दिन

Tue, 26 Feb 2013 01:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 26 Feb 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
nokia launches cheap phone nokia 105 and 301

दिग्गज मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया ने एक ऐसा बेहद सस्ता फोन लांच किया है, जो एक बार चार्ज होने पर करीब 35 दिन तक चलेगा। जी हां, यदि आप भी अपने मोबाइल के जल्दी डिस्चार्ज होने से परेशान है तो नोकिया का नया फोन आपके लिए काफी यूजफुल साबित हो सकता है। सस्ते हैंडसेट के बाजार में नोकिया ने प्रतिस्पर्धा और बढ़ाते हुए बर्सिलोना में चल रही एमडब्लूसी 2013 (मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस) में चार नए हैंडसेट पेश किए हैं। नोकिया के चार नए फोन में दो लो-रेंज मोबाइल है और दो कंपनी की लूमिया सीरीज स्मार्टफोन हैं।

विज्ञापन


नोकिया 105 और 301 नाम से पेश किए गए नए लो रेंज फोन में नोकिया 105 की कीमत 15 यूरो (करीब 1,100 रुपये) है। हालांकि तकनीकी रूप से नोकिया का यह फोन ज्यादा मजबूत नहीं है, लेकिन प्राइज वार में एक बार फिर से नोकिया ने बाजी मार ली है। नया हैंडसेट उन यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा जो मोबाइल का यूज फोन कॉल और एसएमएस के लिए करते हैं। बात करते हैं नोकिया द्वारा पेश किए गए नए हैंडसेट के फीचर्स, खासियत, कीमत और उपलब्धता के बारे में।
विज्ञापन


नोकिया 105
कंपनी के बेहद सस्ते नोकिया 105 में ब्राइट कलर स्क्रीन, अलार्म घड़ी, एफएम रेडियो, फ्लैश लाइट और डस्टप्रूफ की-पैड है। इसका बैटरी बैकअप 35 दिन है और यह बाजार में ब्लैक व सियॉन कलर में उपलब्ध होगा। नोकिया 105 चीन, मिस्र, भारत, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, रूस और वियतनाम के बाजारों में साल 2013 की पहली तिमाही यानी मार्च से ही मिलना शुरू हो जाएगा। यह नोकिया का सबसे सस्ता हैंडसेट है, जिसकी कीमत 15 यूरो (करीब 1,100 रुपये) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

nokia launches cheap phone nokia 105 and 301

















नोकिया 301
एमडब्लूसी 2013 में कंपनी ने एक और लो-रेंज फोन के तौर पर 2.4 इंच की स्क्रीन वाले नोकिया 301 को भी लांच किया है। नोकिया के 3.5G कनेक्टिविटी वाले इस फोन का साइज 114x50x12.5 एमएम और 102 ग्राम वजन है। इस फोन में 3.2 मेगापिक्सल पैनोरमा शॉट रियर कैमरा भी है। इसमें प्रीलोडेड फेसबुक, ई-बडी, व्हाट्स ऐप और ट्विटर ऐप है।nokia launches cheap phone nokia 105 and 301
















नोकया 301 को यलो, सियॉन, मैजेंटा, व्हाइट और ब्लैक कलर में लांच किया गया है। नोकिया 301 का सिंगल सिम के साथ 3G नेटवर्क पर स्टैंडबॉय टाइम 39 दिन और ड्युल सिम पर 34 दिन है। इस फोन की कीमत 65 यूरो (करीब 4,700 रुपये) है। इसके दूसरी तिमाही में अफ्रीका, यूरोप, भारत और लैटिन अमेरिका समेत करीब 120 देशों में आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed