फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   nokia factor, samsung may cut down price on their smartphone

नोकिया एंड्रॉयड आने के बाद अब कम होंगे इन फोन के दाम

Thu, 13 Mar 2014 08:38 AM IST
Updated Thu, 13 Mar 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
nokia factor, samsung may cut down price on their smartphone

नोकिया एंड्रॉयड फोन बाजार में आने के बाद स्मार्टफोन बाजार में खलबली सी मच गई है। नोकिया के एंड्रॉयड बाजार में आ जाने के बाद लगभग सभी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

विज्ञापन


नोकिया द्वारा लॉन्च किए गए नोकिया एक्स की कीमत 8,599 रुपए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब विश्व की प्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग अपने दो महत्वपूर्ण फोंस के दामों में भारी गिरावट कर सकती है।
विज्ञापन

सैमसंग गैलेक्सी ट्रेंड और सैमसंग स्टार प्रो

nokia factor, samsung may cut down price on their smartphone

जिनमें सैमसंग गैलेक्सी ट्रेंड और सैमसंग स्टार प्रो महत्वपूर्ण हैं। सूत्रों की मानें तो सैंमसंग नोकिया एक्स को टक्कर देने के लिए इन फोंस की कीमत में गिरावट करते हुए गैलेक्सी ट्रेंड की कीमत 7,000 तक कर सकती है जो कि सैमसंग की ऑफिशियली साइट पर 8,260 रुपए में उपलब्ध है।

बिल्कुल फ्री में करें कॉल, इंटरनेट की भी जरूरत नहीं

सैमसंग गैलेक्सी ट्रेंड के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 2जी के साथ 3जी की भी सुविधा दी गई है। वहीं डुअल सिम आधारित इस फोन में 3.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 2जी, 3जी, वाईफाई और ब्लूटूथ की सुविधा दी गई है।

सैमसंग स्टार प्रो की नई कीमत

nokia factor, samsung may cut down price on their smartphone

वहीं सैमसंग स्टार प्रो बाजार में 6,500-6,600 कीमत में उपलब्ध है लेकिन अब उम्मीद है कि जल्दी ही इसकी कीमत घटकर 5,800 रुपए तक हो सकती है। सैमसंग स्टार प्रो में डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही सिंगल कोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।

एंड्रॉयड आधारित इस फोन का वजन 121 ग्राम है तथा पावर बैकअप के लिए 1500 एमएएच की बैटरी दी गई है। 2.0 मैगापिक्सल कैमरा है और कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए ब्लूटूथ, वाईफाई और यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed