फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   no tretee fir boy beat

नहीं मानते समझौता, कराएंगे एफआईआर

Fri, 28 Nov 2014 02:44 AM IST
अमर उजाला/रोहतक
अमर उजाला/रोहतक Updated Fri, 28 Nov 2014 02:44 AM IST
विज्ञापन
हिसार रोड स्थ्ति एक निजी स्कूल में गुस्साई टीचर के बच्चे की गाल पर पेंसिल घोंपने के मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


पीड़ित बच्चे वासु के परिजनों ने मामले में किसी तरह के समझौते को मामने से इंकार कर दिया है। पेरेंट्स का आरोप है कि बुधवार को समझौते के बाद प्राचार्य ने बृहस्पतिवार को प्रार्थना सभा में घटना को झूठ बताया है।

अब वे शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराएंगे। प्राचार्य का कहना है कि उन्होंने झूठ नहीं बोला। परिजन चाहे तो सीसीटीवी फुटेज की जांच करा सकते हैं। वहीं, चंडीगढ़ में शिक्षामंत्री ने भी इस घटना पर संज्ञान लेते हुए विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में घटना पर विचार किया गया।
विज्ञापन

तीसरी कक्षा के पीड़ित छात्र वासु के चाचा पवन ने बताया कि उनके चार बच्चे उसी स्कूल में पढ़ते हैं। उनके और उनके भाई रजनीश के दो-दो बच्चे हैं। वासु को अभी स्कूल नहीं भेजा गया है। दूसरे बच्चों ने शाम को घर आकर बताया कि प्रार्थना सभा में प्राचार्य ने घटना को झूठ बताया है। प्राचार्य ने बच्चों के सामने कहा कि जो बातें हो रही हैं, वे गलत हैं। पवन का कहना है कि उनका परिवार बुधवार शाम को प्राचार्य और आरोपी शिक्षिका के माफी मांगे जाने पर हुए समझौते को नहीं मानता। अब वे एफआईआर करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्कूल परिसर में उक्त शिक्षिका और मेरे को गिरफ्तार करने जैसी अफवाहें उड़ रही थीं। जिस पर विराम लगाने के लिए ही मैंने प्रार्थना सभा में कहा कि मामले को यहीं पर खत्म कर दें और पढ़ाई पर ध्यान दें। मामले में समझौता हो गया है। अब वह इस पर कोई चर्चा अपने स्कूल में नहीं चाहते हैं।
-प्राचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed