फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   No one can avoid law

कानून सबसे ऊपर

Sun, 01 Sep 2013 08:47 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Sun, 01 Sep 2013 08:47 PM IST
विज्ञापन
No one can avoid law

आसाराम बापू अगर खुद को कानून और अदालत से ऊपर समझ रहे थे, तो गिरफ्तारी के बाद उनका यह भ्रम टूट गया होगा। आश्रम में सेवकों के बीच आराम की जिंदगी जी रहे इस कथावाचक को आज पुलिस हिरासत में तीखे सवालों का सामना करना पड़ रहा है, तो इसके लिए वह किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।

विज्ञापन


हमारा समाज साधुओं और धर्मगुरुओं को सम्मान देता है, तो उनसे आचरण की शुद्धता और नैतिकता की उम्मीद भी करता है। हमारे यहां ऐसे संतों की लंबी परंपरा रही है, जिन्होंने भटके हुए लोगों को रास्ता दिखाया है। अब भी ऐसे लोग कम नहीं होंगे। ऐसे में किसी धर्मगुरु का गलत आचरण समाज के लिए क्षोभ का ही नहीं, चिंता का विषय भी होना चाहिए। जिन साधु-संतों पर समाज को सही रास्ते पर ले जाने की जिम्मेदारी है, अगर उन्हीं पर गलत रास्ते पर चलने का आरोप लगता है, तो इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी!
विज्ञापन


पिछले दिनों एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामले में आसाराम बापू पर जब उंगली उठी, तब उन्हें खुद सामने आकर इस संबंध में अपनी दलीलें रखनी चाहिए थीं। इसलिए भी कि जिस लड़की ने आरोप लगाया, वह उन्हीं के आश्रम से जुड़ी थी। इसके बजाय उन्होंने सत्ता पर दबाव डालने का रास्ता चुना, जो न सिर्फ अनुचित था, बल्कि एक धर्मगुरु से इसकी उम्मीद भी नहीं कर सकते! संतों के ऐसे आचरण से उनके प्रति भक्तों की आस्था ही डिगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें अपनी बात कहने का मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने उसे तवज्जो नहीं दी। उनके आश्रम के दरवाजे पर पुलिस पहुंची, तो कहा गया कि उनकी तबीयत खराब है। जबकि बाद में मेडिकल रिपोर्ट में उन्हें स्वस्थ पाया गया। आसाराम बापू लगातार यही कह रहे हैं कि कोई उनके खिलाफ साजिश कर रहा है। लेकिन वह यह नहीं बता पा रहे कि षड्यंत्र रचने भर से किसी की गिरफ्तारी कैसे संभव है!


जब से उनके खिलाफ यह मामला आया है, ठीक तभी से वह और उनके समर्थक पत्रकारों को निशाना बना रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के दौरान भी पत्रकारों पर हमला किया गया। प्रेम और शांति का उपदेश देने वाले धर्मगुरुओं को इतना उग्र क्यों होना चाहिए? उनके समर्थकों का क्षोभ अपनी जगह है, पर हिंसा उसका जवाब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed