{"_id":"fcdec027fddbbee9487152fae5b92174","slug":"no-longer-be-cut-with-a-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक साथ नहीं कटेगी बिजली","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
अब एक साथ नहीं कटेगी बिजली
Jind
Updated Mon, 09 Jun 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के पॉश रिहायशी क्षेत्र अर्बन एस्टेट में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें आए दिन लगने वाले बिजली कटों से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए बिजली निगम एक खास मास्टर प्लान तैयार कर रहा है। एक-दो दिन में इस प्लान के अनुसार लोगों को बिजली मिलेगी। इसके बाद पूरे अर्बन एस्टेट की बिजली एक साथ नहीं कटेगी।
अर्बन एस्टेट में की बिजली पिंडरा गांव स्थित 33 केवी बिजली घर से सप्लाई हो रही है। नए सेक्टर छह, सात, आठ, नौ, दस और 11 सहित पुराने अर्बन एस्टेट में करीब पांच हजार मकान हैं। इनके अलावा हुडा सेक्टरों में ही शहर की मुख्य मार्केट हैं जिनमें कई बड़े कार्यालय, बैंक और कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। इन सभी को फिलहाल पिंडारा से आने वाली एक ही लाइन जोड़ रही है। इससे लाइन में फाल्ट आने पर पूरे अर्बन एस्टेट की लाइट काटनी पड़ती है। इसका सीधा असर करीब 30 हजार लोगों पर पड़ता है। लाइन कटने से पूरे अर्बन एस्टेट, सेक्टर छह, सात, आठ, नौ, दस और 11 की बिजली काटनी पड़ रही है।
ब्रेक डाउन से मिलेगी राहत
बिजली निगम के सूत्रों के अनुसार नई व्यवस्था के बाद अर्बन एस्टेट के लिए दो लाइन आएंगी। ऐसे में यदि कोई फॉल्ट आता है, तो एक ही लाइन बंद होगी। बिजली निगम के इंजीनियर्स की मानें तो इससे ऐसी व्यवस्था भी की जा सकेगी, जिससे जरूरत पड़ने पर एक ही लाइन से पूरी बिजली सप्लाई चलाई जा सके। इससे फॉल्ट रहते हुए भी बिजली आपूर्ति सुचारू रहेगी। वहीं छोटा फॉल्ट होने पर एक लाइन को काट कर इसे ठीक किया जा सकता है। इस दौरान हुडा सेक्टरों और अर्बन एस्टेट की पूरी बिजली गुल नहीं होगी।
विज्ञापन
ऐसे मिलेगी राहत
अर्बन एस्टेट और सभी नए सेक्टरों के कनेक्शन एक ही फीडर पर होने से लोड काफी बढ़ रहा था। ऐसे में बिजली ब्रेक डाउन होती रहती थी। इसके चलते बिजली निगम ने अलग से फीडर तैयार किया है। अब दो फीडर पर कनेक्शन बंटने से यह दिक्कत नहीं आएगी और बिजली व्यवस्था सुचारू चल सकेगी।