{"_id":"c725c091e0e2c3120e232597a082bf09","slug":"no-bank-tomarrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल बैंक न जाएं, एटीएम से ही काम चलाएं","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
कल बैंक न जाएं, एटीएम से ही काम चलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 02 Dec 2014 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप बुधवार को बैंक चालान बनवाने, लेन-देन या पेंशन से संबंधित जैसे जरूरी काम से बैंक जाने की सोच रहे हैं तो टाल दीजिए।
दरअसल तीन नवंबर को राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रहेगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले कर्मचारी मांगों को लेकर काम बंद रखेंगे। हालांकि निजी बैंक भी खुले रहेंगे।
शहर में सभी बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी बुधवार सुबह 10 बजे शहर के कोर्ट परिसर समीप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पहुंचकर रोष जुलूस निकालेंगे। यूनियन की मांग है कि वेतन समझौते मामले का जल्द निपटारा किया जाए। दो साल से लंबित पड़ी इस मांग को लेकर 12 नवंबर को भी देश भर की सभी बैंक बंद रहे थे। इस दौरान करीब 200 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ था। अब तीन दिसंबर को नॉर्थ जोन में आने वाले राज्य हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर के बैंकों में हड़ताल होगी।
सिर्फ निजी बैंकों में होगा लेन-देन
दो से पांच दिसंबर को जोन वाइज हड़ताल होगी। नॉर्थ जोन के अंतर्गत जिले में तीन दिसंबर को बैंकों में हड़ताल रहेगी। फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो सभी अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन
-विजय आहूजा, जिला प्रधान, हरियाणा बैंक कर्मचारी संघ, रोहतक।