{"_id":"7c1eb0cef95bbe2b0e3857f0ccd855eb","slug":"nindana-home-firing-sarpanch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निंदाना के सरपंच के घर पर बरसाए पत्थर, चलाई गोली","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
निंदाना के सरपंच के घर पर बरसाए पत्थर, चलाई गोली
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Wed, 05 Nov 2014 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महम खंड के गांव निंदाना की मोहम्मदपुर पंचायत के सरपंच के घर पर युवकाें ने पत्थर बरसाए और हवाई फायरिंग की।
वारदात के पीछे बारात में हुई मामूली कहासुनी को कारण बताया जा रहा है। सरपंच के बारात से लौटने से पहले ही घर पर पहुंचकर युवकों ने हमला कर दिया।
सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में सरपंच जयभगवान राठी उर्फ बबला ने बताया कि सोमवार शाम को वह पड़ोस से एक परिचित की बारात में गया था। बारात हिसार जिले के मय्यड़ गांव में गई थी।
इसी दौरान गांव के ही एक युवक से सरपंच का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। वहां किसी तरह बीच बचाव कर दोनाें पक्षों को शांत किया गया।
सरपंच बारात से वापस घर नहीं लौटा था कि आरोपी युवक अपने कई साथियों सहित कार में सवार होकर उसके घर पहुंच गया। सरपंच का आरोप है कि युवक ने हवाई फायरिंग की और दरवाजे पर तेज हथियारों से वार किए। घर पर पत्थर भी बरसाए गए। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर आए तो आरोपी अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए। घर पहुंचे सरपंच ने पुलिस को मामले की सूचना दी। थाना प्रभारी जगवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से गोली के खाली खोल और आरोपी युवकों की गाड़ी बरामद की है। साथ ही दो तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।