फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   News round up of day 2712

न्यूज राउंड अपः पढ़ें आज की दिनभर की बड़ी खबरें

Sun, 27 Dec 2015 07:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 27 Dec 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 2712

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर 'मन की बात' के साथ जनता के बीच थे। उन्होंने साल 2015 के अपने अंतिम इस कार्यक्रम में देशवासियों को क्रिसमस के साथ-साथ नववर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के हर कोने में नौजवानों के पास प्रतिभा है, उन्हें अवसर चाहिए। पीएम ने कहा, "स्टार्टअप इंडिया के संबंध में हमारे यहां एक सोच बंधी-बंधाई बन गई है कि डीजिटल वर्ल्ड, आईटी प्रोफेशन के लिए ही स्टार्टअप है। लेतिन यह कुछ ही शहरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसका प्रसार देश के हर क्षेत्र में होना चाहिए।"
विज्ञापन


मोदी ने कहा, "मैं 16 जनवरी को आपसे विस्तार से स्टार्टअप इंडिया और स्टैंड अप इंडिया पर बातचीत करूंगा और हमेशा आपके सुझावों का स्वागत रहेगा।" उन्होंने आगे कहा कि एक सामान्य नागरिक भी अपने मोबाइल फोन पर ‘नरेंद्र मोदी ऐप’ को डाउनलोड करके उनसे जुड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने बताया कि 35 से 40 योजनाओं को अब सीधे-सीधे 'डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर' के अंदर समाहित किया जा रहा है।

'बालिका वधू' की 'बहू' ने चुराए भाभी के गहने, FIR दर्ज

News round up of day 2712

मशहूर टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में सुमित्रा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री स्मिता बंसल पर चोरी का आरोप लगा है। उन पर गुड़गांव में चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कराया गया है। यह आरोप उनकी ही एनआरआई भाभी मेघा गुप्ता ने लगाया है।

साथ ही उनकी भाभी ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज कराया है। महिला थाना ने चोरी और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव निवासी पीड़िता मेघा गुप्ता के पिता देवकीनंदन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 2009 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी जयपुर निवासी सौरभ बंसल से की थी। मार्च में बेटी और दामाद लंदन चले गए। सौरभ बंसल लंदन में वकील हैं। बेटी मेघा भी लंदन के एक स्कूल में बतौर अध्यापिका काम करने लगी। मेघा ने बताया कि वह अब तक करीब 53 लाख रुपये अपने वेतन से ससुराल वालों को दे चुकी है।

मार्च 2010 में त्यौहार पर पति-पत्नी लंदन से जयपुर आए तो यहां आकर देखा तो ननद स्मिता बंसल ने उसके गहने पहने हुए थे। स्मिता के पति सौरभ के अलावा सास शशि देवी व ससुर सुधीर बंसल ने दहेज के लिए उन पर ताने देने शुरू कर दिए। पति उससे अक्सर लड़ाई कर मारपीट करने लगा।

जून में मेघा अपनी मां के साथ भारत आ गई। इसके बाद ससुरालवालों ने उन्हें जयपुर ले जाने से मना कर दिया। पीड़िता ने अक्तूबर में गुडगांव पुलिस को दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी।

एप डाउनलोड के लिए पीएम मोदी ने जारी किया नंबर

News round up of day 2712

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साल 2015 में अपने अंतिम 'मन की बात' कार्यक्रम में एक एप डाउनलोड करने की बात कही थी जिसका नंबर दोपहर बाद उन्होंने जारी कर दिया।

इस नंबर के जरिए अब आप भी 'नरेंद्र मोदी मोबाइल एप' को डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप मिस्ड कॉल करके या क्लिक करके डाउनलोड किया जा सकता है। मोदी ने विंडोज फोन इस्तेमाल करने वाले के लिए 18002090920 नंबर जारी किया है, जबकि एंड्राएड या एप्पल फोन के लिए क्लिक करके डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया है।

क्लिक करके डाउनलोड करने के लिए मोदी ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक लिंक भी शेयर किया है जिसे क्लिक करके 'नरेंद्र मोदी मोबाइल एप' को डाउनलोड कर सकते हैं।

आज रविवार की सुबह 'मन की बात' कार्यक्रम में खुद से लगातार संपर्क में रहने के लिए मोदी ने इस एप के बारे में जिक्र किया था और सुझाव दिया था कि इसे अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड करके उनसे लगातार टच में रह सकते हैं।

केजरीवाल की समिति ने ही जेटली को दी 'क्लीन चिट'

News round up of day 2712

दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में जिस कथित घोटाले के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से इस्तीफे की मांग तक कर डाली थी अब उन्हीं की जांच में जेटली का नाम तक नहीं पाया गया है।

डीडीसीए में घपलेबाजी की जांच के लिए केजरीवाल सरकार ने 3 सदस्यीय आयोग का गठन किया था जिसने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है, लेकिन 247 पन्ने की जांच रिपोर्ट में वित्त मंत्री के नाम तक का जिक्र नहीं किया गया है। जांच में किसी भी अनयिमितता का संबंध जेटली से जुड़ता हुआ नहीं पाया गया।

यह समिति जेटली के अध्यक्ष रहते हुए फिरोजशाह कोटला में कॉर्पो‌रेट बॉक्स और निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप की जांच के लिए गठित की गई थी। पिछले दिनों दिल्ली सचिवालय पर सीबीआई की रेड के बाद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि असल में यह रेड डीडीसीए की उन फाइलों को हासिल करने के लिए डाली गई थी जिसमें जेटली के फंसने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed