{"_id":"b3ea74ac-347d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"new-version-of-skype-for-android","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंड्रायड के लिए स्काइप का नया वर्जन लांच","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
एंड्रायड के लिए स्काइप का नया वर्जन लांच
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 22 Nov 2012 01:52 PM IST
विज्ञापन
एंड्रायड के लिए स्काइप के नए वर्जन 3.0 की घोषणा की गई है, इसे स्मार्टफोन के साथ ही टैबलेट की बड़ी स्क्रीन पर भी चलाया जा सकता है। स्काइप के नए वर्जन को अपडेट करने के साथ ही इसके इंटरफेस में भी बदलाव किया गया है। स्काइप के मोबाइल प्रोडक्ट मार्केटिंग हेड डेरक स्नेडर ने बताया कि नए लुक के साथ स्काइप काफी आकर्षक लग रहा है।
विज्ञापन
स्नेडर ने बताया कि इसे एंड्रायड स्मार्टफोन के साथ ही बड़ी स्क्रीन वाले टैबलेट पर भी चलाया जा सकता है। स्काइप 3.0 में विस्तृत ऑडियो कोडेक के लिए सिल्क (SILK) फीचर दिया गया है। सिल्क के जरिए यूजर की आवाज को बेहतर तरीके से कैप्चर किया जा सकता है। स्काइप 3.0 को आप गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं। इसे अपडेट करने के लिए यूजर के पास 2.1 या इससे ऊपर की एंड्रायड डिवाइस होनी जरूरी है।
विज्ञापन