फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   New star of Badminton

बैडमिंटन का नया सितारा

Mon, 17 Nov 2014 08:06 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Nov 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
New star of Badminton

बीते रविवार को भारतीय शटलर किदंबी श्रीकांत और साइना नेहवाल ने चीन में जो कारनामा कर दिखाया, उसकी प्रतीक्षा देश के बैडमिंटन प्रेमियों को लंबे समय से थी। चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर में खासतौर से जिस तरह हैदराबाद के 21 वर्षीय श्रीकांत ने पांच बार के विश्व चैंपियन और दो बार के ओलंपिक विजेता लिन तान को शिकस्त दी, उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

विज्ञापन


यह उपलब्धि सिर्फ इसलिए बड़ी नहीं है, कि यह श्रीकांत की पहली बड़ी खिताबी जीत है, या कुछ समय की सुस्ती के बाद साइना ने कोर्ट में वापसी की है। बल्कि इसलिए कि इन दोनों शटलरों ने चीनी खिलाड़ियों को उनकी जमीन पर ही धूल चटाई है। भारत के पूर्व दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की इस टिप्पणी से इस जीत का महत्व समझा जा सकता है कि 'चीनियों को भी परास्त किया जा सकता है'!
विज्ञापन


दुनिया के सर्वकालिक श्रेष्ठ शटलरों में शुमार किए जाने वाले लिन तान  को श्रीकांत ने दो सीधे सेटों पर पराजित कर अपना लोहा मनवाया है। मुश्किल से छियालीस मिनट चले खेल में श्रीकांत ने अपनी शानदार ड्रिबल और ताकतवर स्मैक से तान को पस्त कर दिया। जबकि महज चार महीने पहले श्रीकांत मस्तिष्क ज्वर से गंभीर रूप से पीड़ित हो गए थे और तब कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि वह इतनी जल्दी कोर्ट में लौटेंगे। मगर संभवतः उनके गुरु और उनसे कोई दशक भर पहले तान को पराजित करने वाले दूसरे भारतीय पुलेला गोपीचंद को उन पर भरोसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां तक साइना की बात है, तो वह अभी दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी हैं, और इस जीत के जरिये उन्होंने अपनी झोली में आठवां प्रीमियर सुपर खिताब डाला है। उल्लेखनीय है कि उन्होंने फाइनल में जापान की अकेनी यामागुची को हराने से पहले तीन चीनी खिलाड़ियों को भी शिकस्त दी थी। इसके बावजूद अब भी भारत के पास प्रकाश पादुकोण, पुलेला गोपीचंद, साइना और श्रीकांत जैसे कुछ ही नाम हैं, जिन्होंने एकल मुकाबलों में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में देश का नाम रोशन किया है।


हालांकि देश में बैडमिंटन को जैसी तवज्जो मिलनी चाहिए, वह अभी नहीं मिली है। वाकई श्रीकांत और साइना की इस जीत से विश्व बैडमिंटन में चीन के वर्चस्व को कड़ी चुनौती तो मिली ही है, इसने भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए संभावनाओं का नया फलक भी खोल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed