आने वाला है सूरज की रोशनी से काम करने वाला कोट, दूर करेगा सर्दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों में ढेर सारे कपड़े लाद कर खुद को ठंड से बचाने की कोशिश हर कोई करता है। लेकिन वैज्ञानिक अब एक ऐसी तकनीक लाने वाले हैं जो इस बोझ से फुर्सत दिलाएगा।
शोधकर्ता एक ऐसे पदार्थ पर काम कर रहे हैं जो अपने अंदर गर्मी स्टोर कर के रख सके और बाद में बाहर निकाल सके। इसके लिए आपको जरा भी मेहनत नहीं करनी होगी।
यह पॉलीमर अपने अंदर सोलर पावर स्टोर करने की क्षमता रखता है और जब जरूरत पड़े तो बहुत गर्मी छोड़ता है।
एमआईटी द्वारा बनाया गया यह पदार्थ ग्लास, कपड़े जैसे किसी भी चीज में इस्तेमाल हो सकता है। यानी ये ग्लास की खिड़कियों से बर्फ हटा सकता है और कोट, स्वेटर में इस्तेमाल किया जाए तो शरीर को गर्म रख सकता है।
खिड़की से बर्फ भी हटा सकता है ये पदार्थ
शोधकर्ताओं का कहना है कि सूरज की रोशनी सिर्फ दिन में ही मिल पाती है इसलिए उन्होंने सोचा कि कोई ऐसी तकनीक निकाली जाए जो रात में भी रोशनी की जरूरत पूरी करे।
पहले जितने भी खोज हुईं, उनमें सूरज की रोशनी को बिजली के रूप में ही इस्तेमाल किया गया। लेकिन इस नई खोज में केमिकल रियेक्शन के जरिए गर्मी स्टोर और रिलीज की जाएगी।
पॉलीमर पर जब सूरज की रोशनी पड़ेगी तो यह चार्ज होने लगेगा, जब पूरी तरह चार्ज हो जाएगा तब गर्मी छोड़ेगा।
यह पदार्थ पूरी तरह से ट्रास्परेंट होगा इसलिए इसे गाड़ियों के शीशों पर भी इस्तेमाल कर सकेंगे ताकि उन पर जमने वाली बर्फ हटाई जा सके।