फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   New Battery to Double Running Life of Smartphones, Laptops

नई बैटरी देगी लैपटॉप और स्मार्टफोन में दोगुना बैटरी बैकअप

Tue, 04 Nov 2014 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Nov 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
New Battery to Double Running Life of Smartphones, Laptops

एक नई लीथियम बैटरी का अगले साल तक बड़े पैमाने पर उत्पादन होने की उम्मीद है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों की संचालन क्षमता तीन गुनी बढ़ सकती है और उसके रखरखाव पर होने वाला खर्च भी घट सकता है।

विज्ञापन


मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित यह बैटरी एक बड़े दायरे में तापमान को बर्दाश्त कर सकती है।

समाचार पत्र आइरिश टाइम्स के मुताबिक एमआईटी के किचाओ हू ने कहा, 'इससे लैपटॉप और स्मार्टफोन दोगुने अधिक समय तक चल पाएंगे।'

किचाओ ने बैटरी को पूर्व प्रोफेसर और बैटरी विशेषज्ञ डोनाल्ड सैडोवे के साथ मिलकर तैयार किया है।

10 ऐसी कंपनियां जहां हर कोई चाहता है नौकरी

अभी इलेक्ट्रिक कारों में जिस बैटरी का इस्तेमाल होता है, वह जल्दी गर्म हो जाती है और यदि कार रोककर उसे ठंडा न किया जाए, तो उसमें आग पकड़ लेती है।
विज्ञापन


बैटरी काफी महंगी पड़ जाती है और यह जल्द खराब भी होती है। नई बैटरी वर्तमान बैटरी से करीब 20 फीसदी सस्ती हो सकती है।

हू ने उम्मीद जताई है कि 2016 की पहली छमाही तक इस बैटरी का उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक श्रेणी में उत्पादन होने लगेगा और दूसरी छमाही में इलेक्ट्रिक कारों में उपयोग होने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed