फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   new app by nokia for ramadan

रमजान की पूरी जानकारी देगा ये मोबाइल ऐप

Fri, 12 Jul 2013 01:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 12 Jul 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
new app by nokia for ramadan
अगर आपको ज्यादा काम की वजह से समय का पता नहीं चलता और अजान नहीं सुन पाते हैं।
विज्ञापन


सेहरी और इफ्तार का सही समय पता नहीं चलता तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।

नोकिया और माइक्रोसॉफ्ट ने मिलकर एक ऐसा ऐप बनाया है जिसमें रमजान के पवित्र महीने की पूरी जानकारी उपलब्ध है।

तस्वीरों में देखें रमजान की रौनक
इस ऐप को विंडो 8 ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए तैयार किया गया है। इस ऐप में रमजान करीम, मुस्लिम प्रेयर के साथ-साथ सेहरी और इफ्तार के समय की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


इस नए रमजान ऐप्लिकेशन को विंडो फोन में विंडो स्टोर से सीधे डाउनलोड किया जा सकता है।

आला हजरत की वेबसाइट पर भी है सूचनाएं

इसके अलावा आला हजरत की वेबसाइट www.ala-hazrat.org पर भी सारी जानकारी उपलब्ध है।

आला-हजरत दरगाह की वेबसाइट पर तरावीह पढ़ने, दुआ करने का तरीका, रोजा, जकात, जुमातुल विदा और ईद की नमाज पढ़ने का तरीका बताया गया है।

इसके साथ ही दरगाह से मासिक निकलने वाली पत्रिका 'माहनामा आला हजरत' को भी वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इसमें रमजान के फजायल, मसायल, बरकतें और रोजे के दौरान ध्यान रखने वाली बातों को विस्तार से बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रिका में खास तौर से रमजान से जुड़ी जानकारी दी गई है जिससे लोगों को रोजे की बरकतों की जानकारी मिल सके। दरगाह से जारी होने वाली जंतरी को भी वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

दरगाह के फेसबुक पेज को भी वेबसाइट से जोड़ दिया गया है। लोग आसानी से वेबसाइट व फेसबुक पर रोजे की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed