फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   need to be practical

व्यावहारिक होने की जरूरत

Mon, 20 May 2013 09:43 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Mon, 20 May 2013 09:43 PM IST
विज्ञापन
need to be practical

ली केचियांग ने प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के तौर पर भारत को चुनकर और इस देश से जुड़ी अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए खुद की ऐसी सम्मोहक छवि पेश करने की कोशिश की है, जो थोड़ी अप्रत्याशित है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बातचीत में भी उन्होंने टिप्पणी की कि चीन ऐसा कुछ नहीं करेगा, जिससे दोनों देशों के बीच दरार पैदा हो। लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल भिन्न है। सिर्फ यही नहीं कि ली केचियांग की भारत यात्रा से कुछ दिन पहले चीनी सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण सीमा रेखा का उल्लंघन कर भारतीय सीमा के भीतर अपने तंबू गाड़े थे, बल्कि चीनी प्रधानमंत्री के इस दौरे में भी जो 'समझौते' हुए हैं, उनका दोतरफा रिश्तों को मजबूती देने की दिशा में बहुत महत्व शायद ही हो।
विज्ञापन


चाहे वह वास्तविक नियंत्रण रेखा पर यथास्थिति बनाए रखने की बात हो या सीमा विवाद पर बातचीत हो या ब्रह्मपुत्र पर चीनी निर्माण की भारत को सूचना देने का आश्वासन-ये सिर्फ शब्दों की जुगाली हैं। वास्तविक नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ बंकरों का निर्माण हुआ है, लेकिन बीजिंग भारत पर अपने निर्मार्णों को नष्ट करने का दबाव बनाता है, उस पर यह नियम आयद नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा विवाद पर न सिर्फ बातचीत निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुंची है, बल्कि चीन जब-तब हमारे इलाकों को अपना बताता है। पिछले ब्रिक्स सम्मेलन में मनमोहन सिंह के उस सुझाव को बीजिंग ने खारिज कर दिया, जिसमें ब्रह्मपुत्र पर जानकारी साझा करने के लिए एक नई व्यवस्था बनाने की बात कही गई थी।

जहां तक आर्थिक रिश्ते की बात है, तो हमारे बाजार में चीन लगातार घुस रहा है, लेकिन उसके बाजार में हमारे घुसने की संभावनाएं अब भी क्षीण हैं। ऐसे में शालीन और आशावादी होने से काम नहीं चलने वाला। चीन को उसी के तेवर में जवाब देना होगा।


सीमा पर चीनी उद्दंडता का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तो हमें तैयार होना ही होगा, बीजिंग को यह भी साफ-साफ बता देना चाहिए कि हम अपने देश को अस्थिर करने की उसकी नीतियों को बर्दाश्त नहीं कर सकते। अभी तो यह देखना बाकी है कि यहां से पाकिस्तान जाकर ली केचियांग किस तरह रंग बदलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed