{"_id":"869dfb7eef5f8baad9990e41e72a560f","slug":"mumbai-girl-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के दौरान कैमरे में कैद हुए मनचले","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
छेड़खानी के दौरान कैमरे में कैद हुए मनचले
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Sep 2013 04:57 PM IST
विज्ञापन
आधी रात को भी लड़कियों और महिलाओं के लिए सुरक्षित कहा जाने वाला मुंबई भी पहले जैसा सुरक्षित नहीं रहा है। गैंगरेप की घटना के बाद भी मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सवाल उठने लगे हैं।
इसी तरह का एक मामला तीन सितंबर का है, जहां मुंबई के मलाड इलाके में बेखौफ मनचलों ने चलते ऑटो में बैठी मॉडल के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। मॉडल ने साहस दिखाते हुए चलते ऑटो में दोनों मनचलों का फोटो खींच लिया।
फोटो में दोनों युवक चलते ऑटो में युवती के साथ छेड़खानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मनचलों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है।
विज्ञापन
मॉडल ने इस फोटो को सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड किया। इसके बाद लोगों ने इन मनचलों को सबक सिखाने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इस फोटो को शेयर करना शुरू कर दिया।
कुछ ही देर में ये फोटो फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो गया। वायरल होने के बाद समाचार पत्रों और टीवी चैनलों ने भी इसको प्रकाशित किया।
मॉडल ने अपने साथ घटी इस घटना की पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। गैंगरेप की वारदात के बाद भी महिलाओं के संग हो रही छेड़खानी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है।