{"_id":"3f943223b2d409ea22e5a185614c39a7","slug":"muder-accused-impresioned-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकस्मा में पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
पाकस्मा में पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Mon, 27 Oct 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकस्मा में 16 साल पहले ब्याह कर आई शर्मीला के हत्यारोपी पति को पुलिस ने रविवार दोपहर गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।
शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि हत्यारोपी प्रवीण ने पहले अपनी पत्नी शर्मिला का गला घाेंटा। उसके बाद भी तसल्ली नहीं हुई तो पास में पड़ी मशीन की तार तोड़ लिया।
तार छीला और बेसुध पड़ी शर्मीला के पैर की छोटी अंगुली में तार बांध दिया। प्लग में तार लगाकर स्विच ऑन कर दिया। इससे उसके पैर की अंगुली पूरी तरह जल गई।
दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देकर प्रवीण फरार हो गया। रविवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि प्रवीण गांव में छिपा हुआ है तो उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई तार और चुन्नी भी बरामद कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है। पत्नी से नशे के पैसे देने से मना किया तो उसकी हत्या कर दी।
ये है मामला
दिल्ली के नांगलोई स्थित किराड़ी निवासी अनिल ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन शर्मीला (35) का विवाह 1998 में पाकस्मा निवासी प्रवीण के साथ हुआ था। शनिवार को सवा 12 बजे बहन के ससुराल वालों का फोन आया कि प्रवीण ने उसकी बहन का गला घोंट दिया है और उसकी हालत काफी खराब है। बहन के घर पहुंचकर देखा कि उसकी बहन छत पर बने कमरे में मरी पड़ी थी।
विज्ञापन
विसरा रिपोर्ट करेगी खुलासा: दहिया
थाना सांपला प्रभारी इंस्पेक्टर विजय सिंह दहिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चिकित्सकों ने दोनों चोट के निशान जिसमें गला घोंटने के निशान और पैर की अंगुली पर करंट के कारण जलने की बात लिखी है। शर्मीला की मौत गला घुटने से हुई या करंट लगने से इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। इसके लिए चिकित्सकों ने विसरा व अन्य सैंपल जांच के लिए मधुबन स्थित फोरेंसिक लैबोरेटरी भेजे हैं। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आरोपी पति प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है, उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।