{"_id":"9d865c20-75b0-11e2-a5e9-d4ae52bc57c2","slug":"mtv-volt-is-more-powerful-than-karbonn-a30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बन A30 से दमदार है एमटीवी 'वोल्ट'","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
कार्बन A30 से दमदार है एमटीवी 'वोल्ट'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 22 Feb 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलीफोर्निया की टेलीकॉम कंपनी स्वाइप ने एमटीवी इंडिया के साथ मिलकर एंड्रायड स्मार्टफोन-टैबलेट (फेबलेट) लांच किया है। दोनों कंपनियों की पार्टनरशिप के तहत यह पहली डिवाइस एमटीवी 'वोल्ट' है, जो 3G ड्युल सिम वाला 6 इंच का फेबलेट है। इसकी कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। नए फेबलेट की लांचिंग से हाल ही में पेश कार्बन A30 को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। बात करते हैं कार्बन के A30 और एमटीवी वोल्ट के फीचर्स के बारे में, दोनों में कौन है दमदार और किफायती।
विज्ञापन
डिस्पले
एमटीवी के फेबलेट वोल्ट की 854x480 पिक्सल रिजयूलूशन वाली 6 इंच की कैपेसिटिव मल्टी टचस्क्रीन डिस्पले है। वहीं कार्बन A30 की 480x800 पिक्सल रिजयूलूशन वाली 5.9 इंच की टचस्क्रीन डिस्पले है। यानी डिस्पले के मामले में एमटीवी ने बाजी मार ली है।
विज्ञापन
प्रोसेसर और रैम
वोल्ट में 1 गीगा हर्टज का ड्युल कोर प्रोसेसर और 512MB की DDR3 रैम है। कार्बन A30 में भी 1 गीगा हर्टज का ड्युल कोर प्रोसेसर है। प्रोसेसर के मामले में दोनों कंपनियों ने एक जैसी ही परफारमेंस दी है।
विज्ञापन
ऑपरेटिंग सिस्टम
फेबलेट वोल्ट में गूगल का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड 4.1 जेलीबीन है, जबकि कार्बन के A30 में एंड्रायड 4.0 आइस्क्रीम सेंडविच है। इसमें लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम होने से लोगों को यह ज्यादा पसंद आएगा।
मेमोरी
स्वाइप और कार्बन दोनों के फेबलेट की मेमोरी में भी कोई फर्क नहीं है। वोल्ट और A30 दोनों में ही 4GB की इंटरनल मेमोरी है, इसे माइक्रो SD कार्ड से 32GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है।
कैमरा
नए फेबलेट में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कार्बन A30 में भी इसी कॉनफ्रीगेशन का कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी ऑप्श्ान के मामले में भी वोल्ट कार्बन के A30 पर भारी पड़ा है। वोल्ट में 3G, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ 4.0 और GPS है, वहीं A30 में वाइ-फाइ, 3G, ब्लूटूथ और USB पोर्ट है।
बैटरी
एमटीवी वोल्ट में 3,200 mAh की दमदार बैटरी है, जबकि A30 में 2,500 mAh की बैटरी है। जाहिर सी बात है ज्यादा क्षमता वाली बैटरी का बैकअप भी ज्यादा होगा।
अन्य
दोनों फेबलेट के फीचर्स के बारे में बात करने के बाद इनकी कीमत का भी अहम रोल है। वोल्ट और A30 की बाजार में कीमत करीब 13,000 हजार रुपये है। भारतीय बाजार में नया ब्रांड स्वाइप के चलते इसकी बिक्री पर थोड़ा असर पड़ सकता है। हालांकि स्वाइप ने इस कमी को पूरा करने के लिए एमटीवी से हाथ मिलाया है।