फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   motorola patent for electronic tattoo, will work like smartphone

ऐसा टैटू, जो बन जाएगा स्मार्टफोन

Mon, 11 Nov 2013 10:42 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Nov 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
motorola patent for electronic tattoo, will work like smartphone

क्या आपको लगता है कि आप स्मार्टफोन से एक भी पल दूर नहीं रह सकते, लेकिन उसे संभालना भी अपने आप में एक सिरदर्द बन गया है। इस दिक्कत का हल अब ज्यादा दूर नहीं।

विज्ञापन


दुनिया की प्रमुख मोबाइल हैंडसेट कंपनी मोटोरोला टेक्नोलॉजी की दुनिया में नए चमत्कार से इसका समाधान खोज सकती है।

कंपनी ने इस थ्रोट टैटू टेक्नोलॉजी (गले पर लगने वाला टैटू) के लिए एक पेटेंट दाखिल कराया है। इस टैटू में माइक्रोफोन और पावर सप्लाई का इंतजाम रहता है।

कंपनी का दावा है कि गले पर लगे टैटू का इस्तेमाल कर कोई भी भीड़भाड़ वाले इलाके में खड़ा होने के बावजूद अगर बहुत धीरे बोलेगा, तो भी सिग्नल से तैरने वाली आवाज अपने गंतव्य पर साफ-साफ पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


बन जाएगा लाई डिटेक्टर मशीन भी
यह पेटेंट ऐसे इलेक्ट्रॉनिक स्किन टैटू के लिए दाखिल कराया गया है, जिसे मोबाइल कम्युनिकेशन डिवाइस के साथ जोड़ा जा सकता है।

इसमें एक माइक्रोफोन, वायरलेस कम्युनिकेशन के लिए ट्रांसरिसीवर और पावर सप्लाई शामिल रहेंगे, जो बैटरी या सौर ऊर्जा से चलेगी।

यह टेक्नोलॉजी मोबाइल से अलग दूसरी तरह की स्क्रीन डिवाइस के चलन को आगे ले जानी वाली है, जिसमें गैलेक्सी गियर स्मार्टवॉच हमारे मोबाइल फोन के लिए मध्यस्थ की तरह काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यह इस बात का अहसास भी दिलाती है कि इलेक्ट्रॉनिक टैटू की दुनिया कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है।

2011 में यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय के जॉन रोजर्स ने एक सेंसर से पर्दा हटाया था, जो बाल से भी पतला था और इसे लंबे वक्त के लिए त्वचा पर चिपकाया जा सकता था। यह पहनने वाले के दिल और दिमाग पर निगाह रख उसकी जानकारी डॉक्टरों तक पहुंचा सकता था।


लेकिन मोटोरोला की पेटेंट एप्लिकेशन आम बातचीत से आगे ले जाने चाहती है, इसलिए इसमें 'गैल्वेनिक स्किन रेस्पॉन्स डिटेक्टर' को शामिल करने की बात कही गई है। इसका यह मतलब हुआ कि भविष्य में यह टैटू लाई डिटेक्टर मशीन की तरह काम करेगा और झूठ बोलने वाले तुरंत इसकी जानकारी दे देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed