फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Motorola launches Moto X in India at Rs 23,999

आ गया मोटो जी के बाद भारतीय बाजार में मोटो एक्स

Wed, 19 Mar 2014 03:33 PM IST
Updated Wed, 19 Mar 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
Motorola launches Moto X in India at Rs 23,999

मोटो जी के बाद आज मंगलवार को भारतीय बाजार में मोटोरोला का मोटो एक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। मोटो जी की ही तरह ये स्मार्टफोन भी ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर फ्लिपकार्ट पर की मौजूद होगा।

विज्ञापन



कंपनी ने मोटो एक्स की कीमत 23,999 रुपए तय की है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पांच शानदार अलग-अलग रंगों के बैकपैनल के साथ उतारा है। इसके अलावा कंपनी ने इसके लिए खास वुड (लकड़ी) का कवर भी पेश किया है। वुड बैकपैनल मोटो एक्स की कीमत 25,999 रुपए है।
विज्ञापन

10.0 मेगापिक्सल कैमरा, 4.7 इंच स्क्रीन

Motorola launches Moto X in India at Rs 23,999

मोटोरोला मोटो एक्स में 4.7 इंच की स्क्रीन है और मोटो जी की तरह इसे भी क्वालकाम स्नैपड्रैगन चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.7 गीगाहटर्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर है और एड्रीनो 320 जीपीयू दिया गया है। फोन में एंड्रॉयड नया ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए 10.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी है। मोटो एक्स 16 जीबी और 32 जीबी मैमोरी विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा मोटो एक्स यूजर्स के लिए इसमें 50 जीबी तक गूगल ड्राइव स्टोर की भी सुविधा है।

मोटो एक्स पर फ्लिपकार्ट के ऑफर

Motorola launches Moto X in India at Rs 23,999

मोटो एक्स को आप फ्लिपकार्ट ऑन लाइन शॉपिंग वेब साइट से ही खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट ने लॉन्च डे के मौके पर मोटो एक्स पर कुछ खास ऑफर भी रखे हैं।

EMI पर इस स्मार्टफोन को खरीदने वाले के लिए 1000 रुपए का कैश बैक ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा मोटो एक्स के कवर पर 70% ‌की छूट भी मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed