फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Moto X in India: 5 unique features

मोटो एक्स के 5 यूनिक फीचर्स, क्या आपको हैं पसंद?

Wed, 19 Mar 2014 05:06 PM IST
Updated Wed, 19 Mar 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
Moto X in India: 5 unique features

मोटोरोला ने मोटो जी के बाद मोटो एक्स स्मार्टफोन को भी भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। मोटो एक्स को ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। मोटो एक्स की कीमत 23,999 रुपए तय की गई है।

विज्ञापन


कंपनी ने मोटो एक्स के जरिए यूजर्स को कई यूनिक फीचर्स के रू-ब-रू कराने की कोशिश की है। आइए जानते हैं, क्या हैं मोटो एक्स के यूनिक फीचर्स।

वुड (लकड़ी) का बैक पैनल

Moto X in India: 5 unique features

मोटो एक्स भारत में पहला ऐसा स्‍मार्टफोन है जिसको वुड बैक पैनल के साथ लॉन्च किया गया है। हांलाकि कस्टमर को इस बैक पैनल के लिए 2000 रुपए अलग से चुकाने होंगे।

इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पांच शानदार अलग-अलग रंगों के बैकपैनल के साथ उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना छुए फोन को करें ऑपरेट

Moto X in India: 5 unique features

मोटो एक्स में गूगल नाउ (‌डिजिटल वाइस असिस्टेंट) आपको हमेशा एक्टिव मोड में मिलेगा। आपको बस “Okay Google Now” कहना होगा और आपका फोन टच रहित हो जाएगा।

अब आपको अपनी आवाज से इस फोन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके जरिए आप बोलकर इंटरनेट कुछ भी सर्च कर सकते हैं।

विज्ञापन

10 मेगापिक्सल क्लियरपिक्सल कैमरा

Moto X in India: 5 unique features

फोटोग्राफी के लिए मोटो एक्स में 10.0 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसमें क्लियरपिक्सल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसके जर‌िए आप कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें खींच सकते हैं।

एक्टिव डिस्‍प्ले मोड

Moto X in India: 5 unique features

मोटो एक्स में एक्टिव डिस्‍प्ले फीचर दिया गया है।‌ जिसके जरिए आप स्क्रीन को अनलॉक किए बिना टाइम, अनरीड मैसेज, ईमेल, मिस्ड कॉल व अन्य नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

माइग्रेट एप्लिकेशन का कमाल

Moto X in India: 5 unique features

मोटो एक्स में माइग्रेट नाम की एक ऐप दी गई है। इस एप्लिकेशन के जरिए आप अपने मोबाइल का डेटा जैसे कॉन्टेक्ट, एसएमएस, फोटो, वीडिया, कॉल हिस्ट्री दूसरे एंड्रॉयड फोन (जो 4.2 ओएस पर हो) आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed