{"_id":"2072afe526b9e64c7a60e02d9de85d36","slug":"modi-s-attack-on-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीविजन नहीं, विजन चाहिए","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
टेलीविजन नहीं, विजन चाहिए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Jan 2014 02:51 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में 'आप' के उदय के बाद से अरविंद केजरीवाल और
विज्ञापन
उनकी आम आदमी पार्टी मीडिया में छाई हुई है। टीवी चैनल हों या अखबार सब
जगह अरविंद केजरीवाल की ही चर्चा है। भले ही इसकी वजहें अलग-अलग हैं।
मीडिया में केजरीवाल को ज्यादा तवज्जो मिलने से बीजेपी में चिंता साफ दिखाई
दे रही है। यहां तक कि गोवा की रैली में नरेंद्र मोदी भी केजरीवाल पर
निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने कहा देश को टेलीविजन की नहीं, विजन की
जरूरत है। अब कांग्रेस इस आभासी युद्ध का मजा ले रही है। कांग्रेस नेता
शकील अहमद ने ट्वीट कर कहा है कि 'आप' की वजह से मोदी नर्वस हो गए हैं।
केजरीवाल के दिल्ली धमाके से पहले सब जगह मोदी ही छाए हुए थे। पहले बीजेपी
को ज्यादा मीडिया फुटेज पर कांग्रेस और सपा तंज कसती थी और आज यही काम
नरेंद्र मोदी और बीजेपी केजरीवाल के लिए कर रहे हैं।