ये हैं इस साल के सबसे यूनिक स्मार्टफोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल बार्सिलोना में होने वाले एमडब्लूसी में कंपनी एचटीसी के वन का अपडेट संस्करण वन 2 या एम8 को पेश कर सकती है। फोन की स्क्रीन तो बड़ी होगी, साथ ही हार्डवेयर के मामले में भी एडवांस होगा। एचटीसी वन में 5.0 इंच की स्क्रीन होने की उम्मीद है।
एचटीसी एचटीसी वन 2 को एंड्रॉयड के नए आपरेटिंग 4.4 किटकैट पर पेश किया जा सकता है। साथ ही इसका यूजर इंटरफेस भी पहले की अपेक्षा ज्यादा एडवांस होगा। इसमें एचटीसी सेंस यूआई 6 होने की उम्मीद है। इसके अलावा प्रोसेसिंग के लिए फोन में क्वालकाम स्नैपड्रैगन 800, 2.2 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर हो सकता है।
नोकिया एंड्रॉयड फोन
वर्ष 2014 में नोकिया एंड्रॉयड फोन ला सकता है। कुछ दिन पहले @evleaks द्वारा एक ट्विट किया गया था जिसमें दावा किया गया था कि वर्ष 2014 में नोकिया एंड्रॉयड फोन पेश कर सकती है।
नोकिया के एंड्रॉयड फोन में आपको ढेर सारे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिस तरह का बदलाव अमेजॉन टैबलेट में देखने को मिला था।
सोनी एक्सपीरिया जेड1एस
जेड सीरीज में ही सोनी का एक और हैंडसेट आपको देखने को मिल सकता है। कंपनी ने एक्सपीरिया जेड1 का छोटा संस्करण पेश करने का मन बनाया है। हालांकि जहां एक ओर कई कंपनियां छोटे संस्करण को मिनी नाम से लांच कर रही हैं वहीं सोनी इसे जेड1 एस नाम से पेश कर सकती है।
इसमें 4.3 इंच की स्क्रीन होगी। आईपी 58 सर्टिफाइड इस फोन की बॉडी जेड सीरीज फोन की भांति धूल व पानी से बेअसर है। वहीं सोनी एक्सपीरिया जेड1 एस की स्क्रीन भी रगड़ अवरोधक है। फोन में 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी है और 2 जीबी की रैम दी गई है।
एलजी जी2 मिनी
एलजी जी2 मिनी को लेकर हो रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अंततः एलजी ने जी 2 मिनी को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान इसका प्रदर्शन किया जाएगा।
एलजी जी 2 मिनी को खासतौर से यूएक्स फीचर से लैस किया गया है। इसके माध्यम से आप फोन में गेस्ट मोड, क्विक रिमोट, आन्सर मी और प्लग एंड प्ले जैसे कई अन्य फीचर का उपयोग एक ही जगह से कर सकते हैं।
माइक्रोमैक्स विंडोज फोन
एंड्रॉयड बाजार में तहलका मचाने के बाद अब जल्द ही माइक्रोमैक्स विंडोज फोन बाजार में भी दस्तक दे सकता है। माइक्रोमैक्स के विंडोज फोन की कीमत 7 हजार रुपए से नीचे होगी।
फोन में 4.0 इंच की स्क्रीन 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ हो सकता है। जैसा कि मालूम है कि विंडोज फोन 8 ऑपरेटिंग डुअल कोर प्रोसेसर पर ही रन कर सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस 5
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान कंपनी एक इवेंट कर रही है जिसमे सैमसंग गैलेक्सी एस 5 का प्रदर्शन लगभग तय है। गैलेक्सी एस5 के साथ आपको कर्व स्क्रीन देखने को मिल सकती है। वहीं फोन का प्रोसेसर भी पहले से ज्यादा ताकतवर होने की उम्मीद है।
इंटरनल मैमोरी भी 64 जीबी या 128 जीबी तक हो सकती है। स्क्रीन रेजल्यूशन भी पहले से बेहतर होगा। सैमसंग गैलेक्सी एस 5 इस बार 16 मेगापिक्सल कैमरे के साथ दस्तक दे सकता है, इस बार एप्पल आईफोन 5 एस के साथ फिंगर प्रिंट स्कैनर था यह फीचर गैलेक्सी एस 5 में भी होने की संभावना है।
जियोनी ईलाइफ एस 5.5
जियोनी ने अब अपना एस सीरीज स्मार्टफोन ईलाइफ एस5.5 लॉन्च करेगी। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दुनिया का पहला स्लीम फोन है। फोन की डी केवल 5.5 एमएम की है और इसे मैटेलिक फ्रेम से कवर किया गया है।
फोन में 5.0 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड प्लस स्क्रीन दी गई है। प्रोसेसर के तौर पर जियोनी ईलाइफ एस 5.5 में ऑक्टाकोर के साथ 1.7 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 13.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा और 5.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
एलजी जी प्रो 2
एलजी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2014 में इसे लॉन्च करेगी। इससे पहले कंपनी एलजी जी 2 बाजार में उतार चुकी है और उपभोक्ताओं के बीच वह काफी लोकप्रिय भी हुआ। एलजी के द्वारा पेश किए जाने वाले जी प्रो 2 में 5.9 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है।
बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 13.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा 2.1 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 3,200 एमएएच बैटरी है और कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी, वाईफाई और एनएफसी की सुविधा दी गई है।
एल जी एल90, एल70, एल40
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस शुरू होने से पहले ही अपने एल सीरीज के तीन स्मार्टफोंस प्रर्दशित किए हैं। कंपनी इन तीनों फोंस को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2014 में लॉन्च करेंगी।
एलजी सीरीज में लॉन्च किए एल90, एल70 और एल40 तीनों ही फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित हैं। एलजी में 960x540 रेजल्यूशन के साथ 4.7 इंच की आईपीएस डिस्प्ले है। एल70 में 800x400 रेजल्यूशन पिक्सल की 4.5 इंच आईपीएस डिस्प्ले है। एल40 में 3.5 इंच की स्क्रीन दी गई है।